Oppo एक ऐसी स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी बन गई है। जो कम कीमत के साथ बेहतरीन फोन मार्केट में पेश करती है। वहीं एक बार फिर कंपनी मार्केट में तहलका मचाने के लिए Oppo Reno 14 5G को आज लॉन्च करने वाली है। बता दें कि, इसमें Reno 14 Pro 5G को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि, इसे हाल ही मई में चीन में पेश किया गया था।
कब किया जाएगा लॉन्च?
बता दें कि, इस फोन को लेकर यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि, भारत में लॉन्च होने वाले Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G का डिजाइन और फीचर्स चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 3 जुलाई दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को आप OPPO के भारत में सोशल मीडिया हैंडल और ऑफिशल YouTube पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

कितनी होगी कीमत ?
सूत्रों के अनुसार, कुछ लीक से इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी क्या चला है। हालांकि कंपनी ने भारत में लांच होने वाले इस Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन चीन में लॉन्च हुए फोन की कीमत कुछ इस तरह है।
- भारत में Oppo Reno 14 5G सीरीज की कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
- चीन में Reno 14 5G (12GB + 256GB) वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग ₹33,400) है।
- Reno 14 Pro 5G (12GB + 256GB) वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 3,499 (लगभग ₹41,800) है।
- भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।
- इसके अलावा ये फोन कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
- भारत में उपलब्ध वेरिएंट्स और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी जल्द सामने आएगी।
जैसे कि अगर आप Oppo Reno 14 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको CNY 2,799 यानी कि कुल 33,400 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं Reno 14 Pro 5G के 12GB + 256 GB वाले वेरिएंट का चीन में कीमत, CNY 3,499 है। जो कि भारतीय मूल्य के अनुसार 41,800 रुपए है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Oppo Reno 14 5G सीरीज की बिक्री भारत में ऑनलाइन Amazon और flipkart के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ कंपनी स्मार्टफोन को चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराएगी।
Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
Oppo Reno 14 5G एक शानदार फोन है। जिसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। बता दें कि, चीन में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन के बेस मॉडल का डिसप्ले 6.59 इंच है। जो कि फ्लैट और OLED है। वहीं Reno 14 Pro 5G में आपको एक बड़ी डिस्प्ले मिल जाएगी जो कि 6.83 इंच है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन का डिसप्ले रिजॉल्यूशन 1.5K है। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120Hz मिलेगा। इसके साथ पीक ब्राइटनेस आपको 1,200 निट्स मिल सकता है।
फीचर | Reno 14 5G | Reno 14 Pro 5G |
---|---|---|
डिस्प्ले साइज | 6.59 इंच फ्लैट OLED | 6.83 इंच OLED |
रिजॉल्यूशन | 1.5K | 1.5K |
रिफ्रेश रेट | 120 Hz | 120 Hz |
पीक ब्राइटनेस | 1,200 निट्स | 1,200 निट्स |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 | MediaTek Dimensity 8450 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड ColorOS 15 | Android 15 बेस्ड ColorOS 15 |
रियर कैमरा | ट्रिपल कैमरा यूनिट, 50MP प्राइमरी | क्वाड कैमरा यूनिट, 50MP प्राइमरी |
फ्रंट कैमरा | 50MP | 50MP |
बैटरी क्षमता | 6,000 mAh | 6,200 mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग | 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग |
बता दें कि, Reno 14 5G में MediaTek Dimensity 8350 का तगड़ा प्रोसेसर मिल जाएगा। वहीं दूसरी ओर Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 है। यह एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो ColorOS 15 पर काम करता है। बता दे कि इस सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है।
इन दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दे की स्मार्टफोन के फ्रंट और सेल्फी में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Reno 14 Pro 5G में 6,200 mAh की बैटरी 50 W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
यह भी पढ़ें: Fake Apps को तुरंत करें Uninstall, Android यूजर्स के लिए बड़ी वॉर्निंग