Oppo बहुत जल्द मार्केट में धमाल मचाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कम्पनी 200 मेगापिक्सल का जबरदस्त फोन Oppo Reno 15 Pro के नाम से लॉन्च कर सकती हैं। देखा जाए तो इस फोन में आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकता हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह फोन साल के आखिरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि, Oppo ने इस फोन को लेकर कई जानकारियां पेश की है। तो चलिए जानते हैं, शानदार फोन के बारे में विस्तार से…
Oppo Reno 15 Pro कब होगा लॉन्च ?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को Oppo Reno 15 Pro के नाम से जाना जाएगा। खास बात यह है कि इस फोन में सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सेंसर प्रयोग में लाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कंपनी का यह पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा।

बता दें कि, Oppo Reno 15 Pro फोन के बैक में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाएगा इसमें कैमरा के अलावा आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह फोन Oppo Reno 14 Pro का अपग्रेड मॉडल होगा।
Oppo Reno 15 Pro Features
आप सभी को बता दें कि, इस फोन को साल के आखिरी में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस फोन का परफॉर्मेंस काफी शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि, इसमें मीडियाटेक के लेटेस्ट डाइमेनसिटी सीरीज 8 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं दूसरी तरफ Oppo Reno 15 Pro में Dimensity 8450 के साथ-साथ 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इस फोन के बैक में आपको कर्व्ड ग्लास डिजाइन मिल जाएगा।
| फ़ीचर | विवरण |
|---|---|
| संभावित लॉन्च | साल के आखिरी में |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8450 (Dimensity 8 Series) |
| रैम | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB तक |
| बैक डिज़ाइन | कर्व्ड ग्लास बैक डिज़ाइन |
| फ्रंट डिस्प्ले | क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले |
| डिस्प्ले साइज (Pro) | 6.8 इंच |
| डिस्प्ले साइज (Standard) | 6.1 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 |
| यूआई वर्जन | ColorOS 16 |
| AI फीचर्स | AI आधारित स्मार्ट फीचर्स |
| बैटरी और चार्जिंग | बड़ी बैटरी और स्मार्ट चार्जिंग (Reno 14 Pro जैसी) |
वहीं, फ्रंट में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में आपको हाई रिफ्रेश रेट 120 Hz मिल जाएगा। इसी के साथ फोन में सिक्योरिटी बनाए रखने के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है।
बता दें कि, सीरीज के प्रो मॉडल में आपको 6. 8 इंच का स्क्रीन मिल जाएगा। वही सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दे कि, फोन एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना है जो ColorOS 16 पर काम कर सकता है।
साथ ही फोन में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई सारे तगड़े फीचर्स मिल जाएंगे। बता दें कि, इस फोन में Reno 14 Pro की तरह ही बड़ी बैटरी और स्मार्ट चार्जिंग मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Android 16 होगा Motorola फोन्स के लिए आखिरी अपडेट, सिक्योरिटी सपोर्ट रहेगा जारी













