Realme 15 सीरीज को बहुत जल्द भारत के मार्केट में पेश किया जाएगा। बता दें कि, इस सीरीज में आपको 2 स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। जो Realme 15 और Realme 15 Pro है। इन दोनों फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन को 24 जुलाई 2025 को लांच किया जाएगा। वहीं उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि, कंपनी इस बार Pro+ वेरिएंट को लॉन्च नहीं करेगी।
वहीं कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स को कन्फर्म किया है। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा। वहीं Realme 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 का प्रोसेसर मिलेगा। तो चलिए जानते इन फोन के बारे में विस्तार से…
Realme 15 सीरीज फीचर
बता दें कि, Snapdragon 7 Gen 4 को मई में लॉन्च किया था। यह प्रोसेसर फोन को बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। वहीं Realme 15 Pro को AnTuTu बेंचमार्क पर 11 लाख पॉइंट्स का स्कोर मिला है।

यही नहीं Realme 15 Pro में आपको नया GT Boost 3.0 फीचर भी देखने को मिलेगा। इसी के साथ इसमें 120 fps पर गेम प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन AI Gaming Coach 2.0 और AI Ultra टच कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। यह फोन आपको तीन रंगों के साथ मिलेगा। जो कि फ्लोइंग सिल्वर, वेलवेट ग्रीन और सिल्क पर्पल है।
कितने रुपए में किया जा सकता है लॉन्च?
जानकारी के लिए बता दे कि स्मार्टफोन का डिजाइन भी कंपनी ने टीज कर दिया है जी हां जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। बात की जाए फोन के बैकअप पैनल की तो उससे भी पेश कर दिया गया है। वहीं फ्रंट में कंपनी फ्लैट एज दे सकती है। लेकिन अभी इस बात पर मुहर नहीं लगी है। इस फोन में भी आपको दाएं साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखने को मिलेगा। इसी के साथ यह हेडसेट चार कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया जा सकता है।
फीचर | विवरण (Details) |
---|---|
लॉन्च डेट | 24 जुलाई 2025 (संभावित) |
कैमरा सेटअप | ट्रिपल रियर कैमरा |
डिजाइन | फ्लैट एज फ्रंट, टीज़ किया गया बैक पैनल |
बटन प्लेसमेंट | दाएं साइड में वॉल्यूम रॉकर + पावर बटन |
स्टोरेज वेरिएंट्स | 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 12GB + 512GB |
अनुमानित कीमत | ₹25,000 (स्टार्टिंग) |
प्रोसेसर | पावरफुल प्रोसेसर (संभावित Snapdragon 7 Gen 4) |
बैटरी / चार्जिंग | जानकारी जल्द आएगी |
सूत्रों के अनुसार कंपनी 8GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज 8GB रैम 256GB स्टोरेज 12GB रैम प्लस 256GB स्टोरेज और 12GB रैम प्लस 512GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह हैंडसेट ₹25000 के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की अधिकारी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन 24 जुलाई को कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक