Realme आज के समय में एक बड़ी और नामी स्मार्टफोन कंपनी बन चुकी है। वहीं मार्केट में टक्कर देने के लिए आगामी स्मार्टफोन Realme GT 8 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं बीते माह पहले कंपनी ने मार्केट में GT 7 को लॉन्च किया था। इस आगामी फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि, GT 8 में बेहतरीन परफॉमेंस का इस्तेमाल किया गया है।
जो कि MediaTek Dimensity 9400e है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो इस फोन को दमदार बैटरी बैकअप देगा। तो चलिए जानते हैं Realme GT 8 स्मार्टफोन के बारे में…
Realme GT 8 कब किया जाएगा लॉन्च ?
कंपनी के वाइस प्रेसिजेंट Chase Xu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट जरिए आगामी फोन Realme GT 8 को लेकर यह संकेत दिया है कि, इसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसे लेकर यह भी बताया है कि, इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का उपयोग किया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme GT 8 में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। बता दें कि इस फोन की तुलना Realme GT 7 से की गई है जिसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Realme GT 8 फीचर्स
बता दें कि, फिलहाल में ही Realme GT 8 और GT 7T को भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन को GT 7 Dream Edition के साथ मार्केट में उतारा गया था। इस एडिशन को Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर बनाया गया था। यह स्मार्टफोन आपको अलग कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा। जो कि, Martin Racing Green है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| लॉन्च | भारत में Realme GT 8 और GT 7T के साथ लॉन्च |
| एडिशन | GT 7 Dream Edition (Aston Martin Formula One Team के साथ) |
| कलर ऑप्शन | Martin Racing Green |
| RAM & स्टोरेज | 16GB RAM + 512GB स्टोरेज |
| कीमत | ₹49,999 |
| डिजाइन | Aston Martin Aramco Formula One Team द्वारा डिज़ाइन किया गया |
| खास पहचान | बैक पैनल पर सिल्वर विंग लोगो, हरे रंग की Aston Martin थीम |
| स्पेसिफिकेशन | Realme GT 7 जैसा, लेकिन अधिक RAM और स्टोरेज के साथ |
GT 7 Dream Edition में आपको कई शानदार फीचर मिल जाएंगे। वहीं कीमत की बात करें तो, अगर आप 16 GB RAM + 512 GB वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 49,999 रुपये खर्च करना पड़ जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि, इसका डिजाइन Aston Martin Aramco Formula One Team ने मिलकर किया है। बता दें कि, Aston Martin की पहचान हरे रंग से होती है।
वहीं इसके बैक में आपको सिल्वर विंग लोगो मिल जाएगा। यह फोन स्टैंडर्ड वेरिएंट से काफी अलग है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme GT 7 के समान हैं। हालांकि, इसमें 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है।
यह भी पढ़ें: Smartphone बारिश में भीग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? जानें पूरी गाइड













