आप realme का फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि कंपनी ने अपने फोन Realme Narzo 70 Turbo 5G पर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। जिससे आप इस फोन को कम कीमत के साथ अपना बना सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि कहां से लेने पर आपको ऑफर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ई कॉमर्स साइट पर realme Narzo 70 Turbo 5G पर भारी छूट चल रहा है। इसमें आपको एक नहीं कई सारे ऑफर मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर और कीमत के बारे में…
Realme Narzo 70 Turbo 5G Discount & Price
फीचर / ऑफर | जानकारी |
---|---|
लॉन्च प्राइस | ₹16,999 (सितंबर 2024) |
मौजूदा लिस्टिंग प्राइस | ₹13,920 (Flipkart) |
बैंक ऑफर | केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% छूट (₹1,000 तक) |
बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत | ₹12,920 |
एक्सचेंज ऑफर | अधिकतम ₹13,200 तक की छूट |
एक्सचेंज की शर्तें | पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर |
कुल संभावित बचत | ₹4,000+ (बिना एक्सचेंज), ₹8,000+ (एक्सचेंज के साथ) |
Realme Narzo 70 Turbo 5G में आपको एक से बढ़कर एक शानदार फीचर मिलेंगे। अगर आप 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो यह आपको 13,920 रुपए का पड़ेगा। इतने कम कीमत में आपको सबसे दमदार फोन मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को बीते साल सितंबर में 16999 में लॉन्च किया गया था।

जैसे कि मैने आपको पहले भी कहा था कि यहां आपको एक नहीं कई ऑफर मिलेंगे आपको बता दे कि अगर आप इस फोन को लेते हैं तो आपको बैंक की तरफ से ऑफर मिलेगा। जैसे कि अगर आप केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा जिससे कि आप अपना ₹1000 रुपए आसानी से बचा सकते हैं। जिसके बाद इस फोन की कीमत 12,920 रुपए हो जाएगी।
रुकिए अब आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए 13200 अपना बचा सकते हैं हालांकि, आपको सबसे ज्यादा ऑफर एक्सचेंज पर ही मिलेगा लेकिन आपकी फोन की स्थिति और मॉडर्न अच्छा होना चाहिए।
Realme Narzo 70 Turbo 5G Specifications
Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन में एक बड़ी और जबरदस्त स्क्रीन मिलेगी जो 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें आपको रेजॉल्यूशन भी मिलेगा। जो कि 2400×1080 पिक्सल है। फोन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इस फोन के डिस्प्ले में आपको पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन का प्रोसेसर काफी तगड़ा है। जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच FHD+ AMOLED |
रेजोल्यूशन | 2400×1080 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
पीक ब्राइटनेस | 2,000 निट्स |
प्रोटेक्शन | पांडा ग्लास |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 Energy |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14 बेस्ड realme UI 5 |
स्पेशल फीचर | रेन वॉटर स्मार्ट टच |
रियर कैमरा | 50MP (प्राइमरी) + 2MP (पोर्ट्रेट) |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
बैटरी | 5000mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 45W फास्ट चार्जिंग |
इस फोन की खास बात यह है कि एंड्रायड 14 के आधार पर बना है जो realme UI 5 के आधार पर काम करता है। इस फोन में आपको एक सबसे शानदार फीचर मिल रहा है जिससे कि आपका हाथ गिला भी होगा तो आपका स्क्रीन आसानी से काम करेगा।
Realme Narzo 70 Turbo 5G फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का आपको प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का आपको पोर्ट्रेट कैमरा मिल जाएगा जिससे आप एक शानदार फोटो और वीडियो बना सकते हैं।
लेकिन बात की जाए वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरे की तो इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा और इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिससे कि इस फोन का लुक और भी शानदार हो जाता है। शानदार फोन होने के साथ इसमें आपको एक लंबा बैटरी बैकअप मिलेगा जी हां इस फोन में आपको 5000 mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो 45W की फास्ट चार्जिंग का आसानी से सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़े: Perplexity Lab Tool: 1 Outstanding अनुभव, जाने क्यों है अद्भुत?