Red Magic 10 Pro एक दमदार स्मार्टफोन है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। बात दें कि, अब ZTE का सब-ब्रांड Nubia अपने अगले हैंडसेट पर काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, Red Magic 11 Pro को Geekbench डेटाबेस में देखा गया है।
अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि, इसका मॉडल नंबर Nubia NX809J हो सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Nubia अपने अगले गेमिंग फोकस्ड फोन में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर उपयोग करेगा। वही यह फोन एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना है।
Red Magic 11 Pro Geekbench स्कोर से Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर का संकेत
एक अनऑफिशियल Red Magic हैंडसेट Geekbench पर Nubia NX809J आइडेंटिफायर के साथ नजर आया है। इसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये मॉडल Red Magic 11 Pro के समान है। लिस्टिंग में यह भी दिखाया गया है कि, फोन ने मल्टी-कोर टेस्ट में 10,742 पॉइंट्स और सिंगल-कोर टेस्ट में 3,309 पॉइंट्स मिला है।

Red Magic 11 Pro लिस्टिंग में आठ-कोर CPU और मदरबोर्ड कोडनेम ‘canoe’ का जिक्र है। इस चिप में दो CPU कोर 4.19 GHz और बाकी छह कोर 3.63GHz पर चलते हैं। ये स्पीड और कोडनेम संभवतः अनअनाउंस्ड Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से संबंधित है। ये मोबाइल प्लेटफॉर्म अगले महीने Snapdragon समिट में पेश किया जाएगा।
Geekbench लिस्टिंग में यह भी नजर आया है कि, Nubia NX809J फोन में 14.87GB मेमोरी है और ये 16GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चल रहा है कि आप फोन एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना होगा।
Red Magic 10 Pro की प्राइस और स्पेसिफिकेशन
Red Magic 11 Pro स्मार्टफोन को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह Red Magic 10 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं Red Magic 10 Pro स्मार्टफोन को दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था। चीन में इस फोन 12GB + 256GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 55 हजार रुपए है।
Red Magic 10 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.8-इंच का 1.5K (1,216×2,688 पिक्सल) BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं इस फोन में 24GB तक RAM और 1TB स्टोरेज दिया गया है। खास बात यह है कि, Red Magic 10 Pro स्मार्टफोन में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
जो कि, Snapdragon 8 Elite है। फोटो के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। जबकि 16MP अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा है। बैटरी 6500mAh दी गई है। जो 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Pad Lite: दमदार फीचर्स ₹15,999 से शुरू













