RedMagic ने चीन में फिलहाल अपने दो शानदार फोन लॉन्च किया है। जो कि RedMagic 10S Pro और RedMagic 10S Pro+ है। यह दोनों फोन काफी शानदार है। बात की जाए इन फोन की प्रोसेसर की तो इसमें आपको तगड़ा प्रोसेसर मिलने वाला है साथ ही इन दोनों फोन में आपको 6.85 इंच का डिसप्ले देखने को मिलेगा और वहीं आपको इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं RedMagic फोन के फीचर्स और प्राइस के बातें में।
RedMagic 10S Pro, 10S Pro+ Price
RedMagic 10S Pro में आपको बहुत शानदार फीचर मिलेगा। आपको बता दें कि इस फोन में आपको डार्क नाइट/डे वेरिएंट भी मिलेगा जिसमें आपको 12GB+256GB स्टोरेज मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत 59,040 रुपये पड़ेगी। लेकिन अगर आप दूसरा वेरिएंट 16GB+512GB स्टोरेज वाला फोन लेना पसंद करेंगे तो आपको यह फोन 64,945 रुपये का पड़ेगा।
मॉडल | वेरिएंट | कीमत (CNY) | कीमत (INR Approx.) | उपलब्धता |
---|---|---|---|---|
RedMagic 10S Pro (Dark Knight/Day Warrior) | 12GB + 256GB | ¥4999 | ₹59,040 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro (Dark Knight/Day Warrior) | 16GB + 512GB | ¥5499 | ₹64,945 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro (Deuterium Front Transparent Silver Wing) | 12GB + 256GB | ¥5299 | ₹62,585 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro (Deuterium Front Transparent Silver Wing) | 16GB + 512GB | ¥5799 | ₹68,490 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro (Mingchao Limited Edition) | 16GB + 512GB | ¥5999 | ₹70,850 | जून में |
RedMagic 10S Pro+ (Dark Quantum) | 16GB + 512GB | ¥5999 | ₹70,850 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro+ (Dark Knight/Silver Wing) | 16GB + 256GB | ¥6299 | ₹74,395 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro+ (Dark Knight/Silver Wing) | 24GB + 1TB | ¥7499 | ₹88,565 | 27 मई से |
RedMagic 10S Pro अगर आप ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट सिल्वर विंग 12GB+256GB वेरिएंट लेते हैं तो यह आपको 62,585 रुपए का पड़ेगा। लेकिन अगर आप 16GB+512GB का वेरिएंट लेते हैं तो यह आपको 68,490 रुपए का पड़ेगा। RedMagic 10S Pro मिंगचाउ लिमिटेड एडिशन 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत सबसे महंगी है। जो कि 70,850 रुपए है।

RedMagic 10S Pro+ फोन अगर आप डार्क क्वांटम लेते हैं जो 16GB + 512GB मॉडल है। इसकी कीमत आपको महज़ 70,850 रुपए पड़ेगा। लेकिन आप वेरिएंट 16GB+256GB लेते हैं तो आपको 74,395 रुपये पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ अगर आप 24GB+1TB वेरिएंट का फोन लेते हैं तो आपको लगभग 88,565 रुपये पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दोनों फोन आज से यानी कि 27 मई से चीन में बिकने के लिए उपलब्ध है। बात की जाए मिंगचाउ लिमिटेड एडिशन की तो वह जून में लॉन्च होगा।
RedMagic 10S Pro, 10S Pro+ Specifications
RedMagic 10S Pro, 10S Pro+ में आपको एक दम शानदार डिस्प्ले मिल जाएगा जो कि 6.85 इंच है और 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले दी गई है, इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन रेट के बारे में बात करें तो यह 2688×1216 पिक्सल है। पीक ब्रिटनेश कोड देखा जाए तो वह 2000 निट्स है। इसमें आपको 4.47GHz ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Leading Edition 3nm का तगड़ा प्रोसेसर मिल जाएगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। जैसे 12GB / 16GB / 24GB
स्पेसिफिकेशन | RedMagic 10S Pro | RedMagic 10S Pro+ |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.85 इंच 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले, 2688×1216 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग, 2000 निट्स ब्राइटनेस | |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Leading Edition (4.47GHz, 3nm) + Adreno 830 GPU | |
RAM | 12GB / 16GB / 24GB LPDDR5T | |
स्टोरेज | 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 Pro | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर बेस्ड Redmagic AI OS 10.0 | |
बैटरी | 7050mAh, 80W फास्ट चार्जिंग | 7500mAh, 120W फास्ट चार्जिंग |
रियर कैमरा | – 50MP प्राइमरी (f/1.88, OIS) – 50MP अल्ट्रा वाइड (f/2.2, 120° OmniVision OV50D) – 2MP मैक्रो कैमरा (OmniVision OV02F10) | |
फ्रंट कैमरा | 16MP अंडर डिस्प्ले कैमरा (OmniVision OV16A1Q) | |
डाइमेंशन | 163.42 x 76.14 x 8.9 mm, वजन 229 ग्राम | |
कनेक्टिविटी | 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm जैक, USB Type-C 3.2 Gen 2, NFC |
यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो कि Redmagic AI OS 10.0 पर काम करता है।RedMagic 10S Pro +में आपको तगड़ी बैटरी मिल जाएगी। जोकि 7500mAh है और यह 120W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बात की जाए RedMagic 10S Pro की तो आपको 10S Pro में 7050mAh शानदार बैटरी मिलेगी। जोकि 80 वॉट के चार्जिंग को स्पोर्ट करता है।
दोनों फोन के कैमरे की बात करें तो आपको इसमें एक शानदार कैमरा मिल जाएगा। जैसे कि आपको इसमें 50MP रियर कैमरा और 2 मेगा पिक्सल का माइक्रो कैमरा मिल जायेगा। बात की सेल्फी कैमरे की इसमें आपको 16 MP का लाजवाब कैमरा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: 12,000 रुपये से कम में Oppo का 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन