Xiaomi आज यानी कि, 19 अगस्त को भारत में अपना एक और नया फोन पेश करने जा रही है। जिसका नाम Redmi 15 5G है। वहीं लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बहुत चीजों के बारे में पहले ही खुलासा कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा रहा है।
जो कि फ्रॉस्टेड व्हाइट, सैंडी पर्पल और मिडनाइट ब्लैक है। इस फोन की खास बात यह है कि, इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा। जैसे कि, Gemini इंटीग्रेशन और Circle to Search
Redmi 15 5G स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपए से कम हो सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं Redmi 15 5G स्मार्टफोन के बारे में…
Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। बात करें स्क्रीन का तो, इस स्मार्टफोन में आपको 6.9-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। बेहतरीन बात यह है कि, फोन के स्क्रीन को कुछ सर्टिफिकेशन भी दिया जा सकता हैं।

जिनमें TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली शामिल हो सकता है। Redmi 15 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट का उपयोग किया गया है। सुनने में यह भी मिला है कि, इसमें 16GB का रैम दिया जा सकता है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.9 इंच Full HD+ |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| स्क्रीन सर्टिफिकेशन | TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker-Free, Circadian Friendly |
| चिपसेट | Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 |
| RAM | 16GB (अटकलें) |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 2MP सेकेंडरी कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| AI फीचर्स | AI Erase, AI Sky, Classic Film Filter |
| बैटरी | 7000mAh (पूर्व जानकारी के अनुसार) |
| नेटवर्क | 5G |
| अन्य फीचर्स | बड़े स्क्रीन अनुभव और AI कैमरा सपोर्ट |
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वही बात करें सेल्फी कैमरे की तो 8 मेगापिक्सल का दमदार फ्रंट कैमरा दिया जाएगा इतना ही नहीं डिवाइस में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रिलेटेड कई फीचर्स भी मिल सकते हैं। जैस AI इरेज, AI स्काई और क्लासिक फिल्म फ़िल्टर ।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Redmi 15 5G स्मार्टफोन में लंबा बैटरी बैकअप दिया गया है। इस फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी तरफ 18W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट देता है। फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि डिवाइस को 55.6 घंटे Spotify स्ट्रीमिंग, 23.5 घंटे YouTube प्लेबैक और 17.5 घंटे Instagram Reel देखने में उपयोग आसानी से किया जा सकता है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: Honor Pad X7 लॉन्च: ₹7,700 की रेंज में दमदार टैबलेट!













