---Advertisement---

Redmi K90 Series: 100W फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi K90

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Xiaomi अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K90 स्मार्टफोन काे बहुत जल्द चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार, इस नई सीरीज में दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं जिसमें – Redmi K90 और K90 Pro शामिल है।

Redmi K90 में क्या होगा खास ?

कुछ लीक्स के अनुसार आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। देखा जाए तो हाल ही में Xiaomi फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसे देखकर यह माना जा रहा है कि, यह फोन Redmi K90 है। इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अलावा एक पॉपुलर लीकर ने भी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है।

चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक Redmi फोन को मॉडल नंबर 2510DRK44C के साथ नजर आया है। वहीं इस मॉडल नंबर को Redmi K90 से जोड़ा गया है। लिस्टिंग इस बात की ओर इशारा कर रही है कि, अपकमिंग फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। जो कि दिलचस्प बात है।

Redmi K90

जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन के बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं चला है। लेकिन, चीन के जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित अकाउंट नेम) ने Weibo पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी साझा कर दी है।

Redmi K90 प्रोसेसर

इसे लेकर ऐसा बताया गया है कि K90 सीरीज को बेहतरीन बनाने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है। खास बात यह है कि, 100W चार्जिंग भी स्टैंडर्ड तौर पर वेनिला और Pro, दोनों मॉडल्स में देखने को मिल सकती है। जबकि, Redmi K90 सीरीज में आपको बेहतर ऑडियो अनुभव और नए एक्सेसरीज देखने को मिल सकते हैं।

कुछ हालिया लीक्स से यह पता चला है कि, Redmi K90 Pro में पीछे की ओर 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जिसमें बड़ा अपर्चर होगा। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2K बताया जा रहा है।

Redmi K90 सीरीज को पिछले साल लॉन्च हुई Redmi K80 Ultra सीरीज की सक्सेसर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi अक्टूबर में इस नई लाइनअप को आधिकारिक रूप से पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 दमदार बैटरी संग लॉन्च के लिए तैयार!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment