रेडमी बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसका नाम Redmi Note 15 5G है। उम्मीद यह है कि, इस महीने की शुरुआत में कंपनी Redmi Note 15 Pro+ 5G और Note 15 Pro 5G को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी अगले साल 6 जनवरी, 2026 को भारत में नया डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस के कई मुख्य हार्डवेयर डिटेल्स सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
इंडियन मार्केट के लिए कंपनी ने पहले ही Redmi Note 15 5G और Redmi Note 15 5G 108 MasterPixel Edition दोनों को टीज कर दिया है। दूसरी तरफ देखा जाए तो, Amazon ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है। जहां डिवाइस के चिपसेट, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड और कुछ डिजाइन एलिमेंट्स का खुलासा किया गया है। वहीं, इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि भारत में Redmi Note 15 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।
Redmi Note 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 15 5G डिवाइस में आपको 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जहां 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस आसानी से मिल सकती है। खास बात यह है कि, इस डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्लोबल मॉडल से काफी ज्यादा मेल खाता है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच AMOLED |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3200 निट्स तक |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 |
| CPU परफॉर्मेंस | 30% ज्यादा पावरफुल |
| GPU परफॉर्मेंस | 10% GPU बूस्ट |
| लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस | 48 महीने तक लैग-फ्री उपयोग |
| RAM | 8GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 256GB |
| नेटवर्क | 5G सपोर्ट |
| फोन सीरीज | Redmi Note 15 5G |
इतना ही नहीं, इस डिवाइस में 10 परसेंट GPU ‘बूस्ट’, 30 परसेंट ज्यादा दमदार CPU परफॉर्मेंस और 48 महीने तक बिना लैग के इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा डिवाइस में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
Redmi Note 15 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा हार्डवेयर की बात करें तो डिवाइस में पीछे की ओर आपको दो कैमरा मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बड़े सीन के लिए 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। जबकि, फोन में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 5,520mAh तक की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा।
लेखक की राय
Redmi Note 15 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकता है। दमदार AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP कैमरा इसे परफॉर्मेंस व कैमरा लवर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। 5,520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसकी उपयोगिता बढ़ाती है। यदि कीमत 20,000 रुपये से कम रहती है, तो यह फोन काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Smartphone बारिश में भीग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? जानें पूरी गाइड











