Redmi बीते दिन यानी कि 21 अगस्त को Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च किया है। यह दोनों स्मार्टफोन काफी शानदार है। इतना ही नहीं इन दोनों फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि, इस फोन में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि, Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 है। वहीं Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra देखने को मिलेगा।
Redmi Note 15 Pro+, Redmi Note 15 Pro का प्राइस
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, इन स्मार्टफोन को अभी चीन में ही लॉन्च किया गया है। बात करें कीमत की तो अगर आप Redmi Note 15 Pro के 8GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको CNY 1,399 (लगभग 17,000 रुपये) पड़ने वाली है।
वहीं 8GB + 256GB का को लेते हैं तो इसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग 20,000 रुपये) है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए आपको कम से कम CNY 1,799 (लगभग 22,000 रुपये) खर्च करना पड़ेगा।
| मॉडल | RAM + स्टोरेज | कीमत (CNY) | कीमत (लगभग ₹) | उपलब्ध कलर्स |
|---|---|---|---|---|
| Redmi Note 15 Pro | 8GB + 256GB | CNY 1,399 | ₹17,000 | Sky Blue, Cedar White, Cloud Purple, Midnight Black |
| Redmi Note 15 Pro | 8GB + 256GB | CNY 1,599 | ₹20,000 | Sky Blue, Cedar White, Cloud Purple, Midnight Black |
| Redmi Note 15 Pro | 12GB + 512GB | CNY 1,799 | ₹22,000 | Sky Blue, Cedar White, Cloud Purple, Midnight Black |
| Redmi Note 15 Pro+ | 12GB + 256GB | CNY 1,899 | ₹23,000 | Sky Blue, Cedar White, Smoky Purple, Midnight Black |
| Redmi Note 15 Pro+ | 12GB + 512GB | CNY 2,099 | ₹25,000 | Sky Blue, Cedar White, Smoky Purple, Midnight Black |
| Redmi Note 15 Pro+ | 16GB + 512GB | CNY 2,299 | ₹28,000 | Sky Blue, Cedar White, Smoky Purple, Midnight Black |
वहीं इन दोनों स्मार्टफोन को Sky Blue, Cedar White, Cloud Purple और Midnight Black कलर्स में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 15 Pro+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,899 (लगभग 23,000 रुपये) पड़ेगा।
जबकि 12GB + 512GB की कीमत CNY 2,099 (लगभग 25,000 रुपये) है और 16GB + 512GB वेरिएंट का CNY 2,299 (लगभग 28,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Sky Blue, Cedar White, Smoky Purple और Midnight Black कलर्स में लाया गया है।
Redmi Note 15 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस
डुअल सिम (नैनो) वाले Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) है। वहीं बात करें रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120 Hz मिलेगा। खास बात यह है कि, इन फोन में 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस दिया गया है।
इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन का उपयोग किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है।

यह Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन है। बता दें, Redmi Note 15 Pro+ स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा का यूनिट मिल जाएगा। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 कैमरा दिया गया है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| सिम सपोर्ट | डुअल सिम (नैनो) |
| डिस्प्ले | 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड |
| रेजोल्यूशन | 1.5K (1280 x 2772 पिक्सल) |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| पीक ब्राइटनेस | 3,200 निट्स |
| स्क्रीन प्रोटेक्शन | Xiaomi Dragon Crystal Glass |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित HyperOS 2 |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 |
| रियर कैमरा | 50MP Light Fusion 800 + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 7,000mAh |
| चार्जिंग | 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग |
| कनेक्टिविटी | 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C |
| सेंसर्स | एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप, अल्ट्रसॉनिक डिस्टेंस सेंसर |
इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इतना ही नहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट के इत्यादि मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और अल्ट्रसॉनिक डिस्टेंस सेंसर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:Android 16 होगा Motorola फोन्स के लिए आखिरी अपडेट, सिक्योरिटी सपोर्ट रहेगा जारी













