Samsung ने इंडोनेशिया में Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखें को मिल रहा है। बता दें, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। जो इस फोन को बाकी और फोन से खास बनाता है।
इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy A07 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में खास जानकारी देंगे।
Samsung Galaxy A07 4G Price
इंडोनेशिया में Samsung Galaxy A07 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत IDR 13,99,000 (लगभग 7,500 रुपये) पड़ेगी। जबकिन4GB+128GB के वेरिएंट की कीमत IDR 16,49,000 (लगभग 8,900 रुपये) है।
| Variant (RAM + Storage) | Price (IDR) | Approx. Price (INR) | Available Colors |
|---|---|---|---|
| 4GB + 64GB | 13,99,000 | ₹7,500 | Black, Green, Light Purple |
| 4GB + 128GB | 16,49,000 | ₹8,900 | Black, Green, Light Purple |
| 6GB + 128GB | 19,49,000 | ₹10,500 | Black, Green, Light Purple |
| 8GB + 256GB | 22,99,000 | ₹12,400 | Black, Green, Light Purple |
वहीं 6GB+128GB IDR 19,49,000 वेरिएंट की कीमत (लगभग 10,500 रुपये) होगी। लेकिन 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 22,99,000 (लगभग 12,400 रुपये) है। यह फोन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए मौजूद है। खास बात यह है कि, फोन काले, हरे और हल्के बैंगनी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A07 4G Specifications, Features
Samsung Galaxy A07 4G स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। इसी के साथ फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट से लैस है।

Samsung Galaxy A07 4G स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम प्लस 256GB का स्टोरेज मिल जाएगा। जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो UI 7 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन को लेकर 6 साल तक का ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट दिया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07 4G स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा, इसी के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
खास बात यह है कि, इस फोन में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में आपको सुरक्षा को बरक़रार रखने के लिए, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा।
फोन में कनेक्टिवी के सभी ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे कि 4G, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 की रेटिंग मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.4 मिमी,चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 184 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: HP Omen 16 (2025) Gaming Laptop भारत में लॉन्च: 240Hz Display और RTX 5070 Ti GPU के साथ













