Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन को बहुत जल्दी चुनिंदा वैश्विक बाजारों में पेश किया जाएगा। इस फोन को हाल ही में एक लोकप्रिय सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। जिसमें इसके डिजाइन और रंग भी नजर आए थे। सूत्रों के अनुसार इस फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी साझा की गई है।
बता दें कि,यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 की जगह ले सकता है। और इस फोन को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
Samsung Galaxy A07 colour
Samsung Galaxy A07 के लीक हुए रेंडर टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें यह पता चला कि इस फोन का हेडसेट हरे रंग,हल्के नीले और गहरे नीले रंग का है।
वहीं फोन के बैक पैनल की ऊपरी बाई कोने में आपको एक काले रंग का लंबा संरक्षित गोल आकार का कैमरा माड्यूल भी देखने को मिल जाएगा। इसमें दो कैमरा सेंसर भी दिया गया है। कैमरा आइलैंड के बगल में एक गोल एलईडी फ्लैश भी नजर आ रही है।

सैमसंग गैलेक्सी A07 डिस्प्ले में आपको पतले साइज का बेज़ल और थोड़ी मोटी चिन और ऊपर की तरफ बीच में एक वॉटर ड्रॉप नोज भी दिखाई दे रहा है। जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं दूसरी तरफ दाहिने किनारे पर एक की-आइलैंड दिखाई दे रहा है, जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है।
Samsung Galaxy A07 Feature
सैमसंग गैलेक्सी A07 में आपको 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 SoC देखने को मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। जो One UI 7 पर काम कर सकता है। जानकारी यह भी मिली है कि इस फोन को 6 साल तक का अपग्रेड और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है।
फीचर | विवरण |
---|---|
प्रोसेसर | 6nm MediaTek Helio G99 SoC |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (One UI 7) |
अपडेट सपोर्ट | 6 साल का अपग्रेड और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट |
डिस्प्ले साइज | 6.7-इंच HD (720×1,600 पिक्सल) LCD |
रिफ्रेश रेट | 90Hz |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 5000mAh |
चार्जिंग | 15W वायर चार्जिंग सपोर्ट |
कनेक्टिविटी | 4G, Bluetooth 5.3, Wi-Fi 5, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक |
सिम | डुअल सिम |
मेमोरी स्लॉट | माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट |
बिल्ड | IP54-रेटेड, डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट |
कथित Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं फोन की स्क्रीन 6.7-इंच की HD (720×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले हो सकती है। बात करें फोन की कैमरे की तो 50 मेगापिक्सल का आपको प्राइमरी रियल सेंसर कैमरा मिल जाएगा। इसके साथ ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया जा सकता है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो 8 मेगापिक्सल की सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A07 स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 15 वॉट वायर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बताते चले कि इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जो एक शानदार फोन में दिए जाते हैं। जैसे कि, 4G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक इत्यादि।
फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको डुअल सिम और एक माइक्रो एसडी स्लॉट सपोर्ट भी मिल सकता है।यह IP54-रेटेड डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 10 भारत में ₹4,999 में हो सकता है लॉन्च