Samsung Galaxy A17 को लेकर चर्चा जोरो शोरो से हो रही है। वहीं इस फोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, यह फोन आपको 4G और 5G दोनों में मिल जाएगा। वहीं इन दोनों फोन का कीमत और स्पेसिफिकेशन भी काफी अलग है।
वहीं Samsung Galaxy A17 फोन में A16 की तुलना में बहुत कुछ अलग देखने को मिल सकता है। इसमें शानदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि Exynos 1330 चिपसेट है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तो चलिए जानते हैं Galaxy A17 के बारे में
सैमसंग गैलेक्सी A17 की कीमत (अनुमानित)
यूरोपीय रिटेलर Epto ने अघोषित Samsung Galaxy A17 4G में आपको 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा। जिसकी कीमत 29000 रुपए हो सकती है इतने ही रैम और स्टोरेज वाले 5G वेरिएंट की कीमत आपको 32,000 पड़ेगी।
वहीं सूत्रों के अनुसार, Galaxy A17 4G में आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएगा। जैसे कि ब्लैक, ग्रे और ब्लू, वहीं अगर आप Galaxy A17 5G को लेते हैं तो आपको काले, नीले और ग्रे रंग में मिल जाएगा।

बता दें कि, फ्रांसीसी रिटेलर Boulanger ने भी गैलेक्सी A17 5G को लिस्ट किया है। जिससे इस फोन की कीमत फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। इस फोन में आपको 4GB रैम प्लस 128GB तक का स्टोरेज मिल जाएगा। जिसकी कीमत 26000 रुपए हो सकती है।
लीक्स में जो वायरल की गई थी तस्वीर उससे इस बारे में भी जानकारी मिली है कि इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट फ्लैट स्क्रीन और डिस्प्ले पर वॉटर ड्रॉप कट आउट दिखाई दे सकता है।
Samsung Galaxy A17 के स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)
सूत्रों के अनुसार, Samsung Galaxy A17 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसमें तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि ऑक्टा-कोर 5nm Exynos 1330 चिपसेट है। फोन की खास बात यह है कि इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड का प्रयोग करके 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलने की संभावना है।
Samsung Galaxy A17 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके साथ इस फोन को IP54 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें आपको 25 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाएगा। बात की जाए बैटरी की तो 5,000 mAh है। प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए आपको फिंगरप्रिंट रीडर और फेस लॉक दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Internet स्पीड में जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – Netflix की सभी मूवीज सेकंड में होंगी डाउनलोड