Samsung Galaxy A35 5G
स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि इस फोन पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। आपको बता दें कि, अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको कम कीमत के साथ मिल जाएगी।
वह भी भारी डिस्काउंट के साथ और यहां आपको एक नहीं बल्कि कई ऑफर मिलेंगे तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A35 5G फोन के फीचर और कीमत के बारे में…
Samsung Galaxy A35 5G Price
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन आपको कम कीमत मिल जाएगा। बता दें कि, अगर आप 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको 19,999 रुपए पड़ेगी। जबकि इस फोन को बीते साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

तब इसकी कीमत 30,999 रुपए थी। बात करें बैंक ऑफर की तो अगर आप इस फोन का ट्रांजेक्शन एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा यानी 750 रुपए तक जिससे इस फोन की कीमत 19,249 रुपए हो जाएगी।
Samsung Galaxy A35 5G Specifications
Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन आपको 1,080×2,408 पिक्सल मिलेगा। जबकि स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी तरफ फोन का पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.6 इंच FHD+ Super AMOLED |
रेजोल्यूशन | 1080 x 2408 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
पीक ब्राइटनेस | 1000 निट्स |
प्रोसेसर | 5nm Exynos 1380 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14 (One UI 6.1) |
बैटरी | 5000mAh |
फास्ट चार्जिंग | 25W |
रियर कैमरा सेटअप | 50MP (Main) + 8MP (Ultra-wide) + 5MP (Macro) |
फ्रंट कैमरा | 13MP |
सिक्योरिटी | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
वॉटर/डस्ट रेसिस्टेंस | IP67 रेटिंग (धूल और पानी से बचाव) |
बता दें कि, इस फोन में आपको तगड़ा प्रोसेसर मिल जाएगा। जो कि 5nm Exynos 1380 है। वहीं यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 के आधार पर बना है जो ONE UI 6.1 पर काम करता है। इसमें आपको 5,000mAh बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A35 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल जाएगा। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
इस फोन में सिक्योरिटी के लिए आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाएगा। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP67 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब यह है कि पानी के छीटों से आपका फोन सुरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़ें: Perplexity ने मारी बाज़ी: Google Gemini और ChatGPT को पीछे छोड़ा, Apple यूज़र्स कर रहे तारीफ