Apple अपना बहुत जल्द IPHONE 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। यूजर्स उसका बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहा है। लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 7 की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि, सितंबर में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।
इसके बावजूद भी Samsung की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। सभी लोग Samsung Galaxy Z Fold 7 के दीवाने हो गए हैं। इतना महंगा फोन होने के बाद भी भारत में स्टॉक खत्म हो जा रहा है। तो चलिए जानते हैं क्यों बढ़ रही है इस फोन की डिमांड…
सूत्रों से पता चला है कि भारत में सैमसंग फोल्डेबल फोन की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे कम्पनी ने लेकर यह कहा है कि हम सही समय पर डिलीवरी करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि, इस फोन की बिक्री इतनी ज्यादा जो रही है कि दुकानों से तुरंत सोल्ड आउट हो जा रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 Price in India
Samsung Galaxy Z Fold 7 Price के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की शुरुवाती कीमत 1,74,999 रुपए है। यह कीमत 12GB रैम प्लस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की हैं। वहीं अगर आप 12GB रैम प्लस 512GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1,86,999 रुपए खर्च करना पड़ेगा।
रैम + स्टोरेज वेरिएंट | कीमत (रुपए में) |
---|---|
12GB + 256GB | ₹1,74,999 |
12GB + 512GB | ₹1,86,999 |
16GB + 1TB | ₹2,16,999 |
जबकि टॉप वेरिएंट जो है 16GB रैम प्लस 1TB इसकी कीमत 2,16,999 रुपए है। खास बात यह है कि, अगर आप Amazon पर इस फोन का भुगतान SBI क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 11,250 रुपए को छूट मिल जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन की कीमत सस्ती नहीं हैं। क्योंकि Z फ्लिप 7 फोन को 1 लाख से अधिक मूल्य के साथ लॉन्च किया गया था। इसलिए ये फोन बहुत महंगा हैं खास बात यह है कि, Samsung फोन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि, Apple सितंबर महीने में अपने 17 सीरीज को लॉन्च करेगा। फिर भी लोग सैमसंग को खरीद रहे हैं।
क्यों बढ़ रही है डिमांड ?
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के सबसे महंगे फोल्डेबल फोन का डिमांड इसलिए बढ़ गया है क्योंकि, इसमें तगड़े प्रोसेसर और शानदार कैमरा का उपयोग किया गया है। वहीं इस फोन में कंपनी ने बेहतरीन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। जिससे इस फोन का परफॉमेंस बहुत तगड़ा है। इस लिए लोगों द्वारा Samsung के महंगे फोन को पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: CMF Watch 3 Pro: बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च