सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन की कीमत में बंपर डिस्काउंट किया है। बता दें कि, इस फोन की कीमत पहले भी कम की जा चुकी है। अब अमेजॉन की इस सेल में इस फोन के कीमत में ज्यादा कटौती की गई है। हैरानी की बात यह है कि, लॉन्च प्राइस से इस पर लगभग 9,000 रुपए की कटौती की गई है।
कितने वेरिएंट में उपलब्ध है फोन?
Galaxy M35 5G तीन अलग-अलग वेरिएंट में खरीदा जा सकता है:
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपए
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 16,499 रुपए
8GB RAM + 256GB स्टोरेज (टॉप वेरिएंट): 26,999 रुपए
लॉन्चिंग के समय इस फोन की शुरुआती कि मैं 24,499 थी। फोन कई कलर ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया गया है जैसे कि, Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey
क्या हैं ऑफर्स?
बता दें कि, Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। यह डिस्काउंट Amazon पर दिया जा रहा है। यहां आपको बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप किस्त पर लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy M35 5G का 8GB RAM वेरिएंट सिर्फ 844 रुपए प्रति माह देना पड़ेगा।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन में आपको 6.6-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि पीक ब्राइटनेस 1000 nits है। बता दें कि, यह फोन सैमसंग के अपने Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है। वहीं इसमें आपको 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल जाएगा।
कैमरा सेटअप
इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो लंबे इस्तेमाल के लिए सबसे बेहतरीन बैकअप देने वाली है। जो 25 वॉट USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
बता दें कि, Samsung Galaxy M35 5G एक एंड्रॉयड फोन है। जिसे 14 के आधार पर बनाया गया है। जो OneUI 6 पर काम करता है। खास बात यह है कि, इस फोन में आपको फ्लैगशिप लेवल वाले फीचर्स मिल जाएंगे। वहीं इसमें आपको Galaxy AI मॉडल और फीचर मिल जाएगा। जो कि Google Gemini पर काम करता है।
बता दें कि, Amazon की साइट पर यह फोन काफी सस्ता मिल रहा है। अगर आप शानदार बैटरी के साथ, कैमरा जबरदस्त फीचर्स ढूंढ रहे है तो इस फोन में आपको सब कुछ मिल जाएगा। यह फोन एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Galaxy Fold 7 में बड़ी समस्या! Reddit यूजर ने दी चेतावनी, ₹1.75 लाख होंगे बर्बाद?














