Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन को लेकर इंतज़ार खत्म हो गया है। क्योंकि लॉन्च डेट Amazon पर रिवील हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, सैमसंग का यह सस्ता फोन 27 जून को भारत में पेश किया जाएगा।
लेकिन कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फोन ₹20000 तक का हो सकता है जबकि 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M36 5G फोन में ट्रिपल कैमरा का फीचर मिल सकता है।
किस फोन का होगा अपग्रेड वर्जन ?
ऐसा कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M35 5G का अपग्रेड वर्जन है। हाल ही में सैमसंग ने इस फोन का प्रमोशन पोस्टर भी जारी किया था।
फीचर | विवरण |
---|---|
अपग्रेड वर्जन | Galaxy M35 5G का अपग्रेड |
डिज़ाइन | Galaxy A36 5G से मिलता-जुलता |
कैमरा सेटअप | रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप |
प्रमोशनल पोस्टर | सैमसंग द्वारा हाल ही में जारी किया गया |
Amazon लिस्टिंग | बैक पैनल का डिज़ाइन साफ दिखाई दिया |
जिसमें इसके बैक में ट्रिपल कैमरा का सेटअप नजर आया था। और इसी के साथ इस फोन का डिजाइन भी रिवील हो चुका है। आप इन सभी चीजों को अमेजॉन पर देख सकते हैं क्योंकि वहां पर फोन की लिस्टिंग कर दी जा चुकी है।

Samsung Galaxy M36 5G features and specifications
रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M36 5G के इस फोन में आपको तगड़ा प्रोसेसर मिल जाएगा जो Exynos 1380 है। इस फोन में भी आपको Google Gemini और AI के कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है।
जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। यह फोन का मॉडल नंबर SM-355B है। इस फोन में आपको 6GB रैम भी मिलेगा और आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो OneUI पर काम करेगा।
फीचर | विवरण |
---|---|
प्रोसेसर | Exynos 1380 |
AI फीचर | Google Gemini पर आधारित AI |
रैम | 6GB (गिकबेंच पर लिस्टिंग) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड OneUI |
डिस्प्ले | 6.7 इंच, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट |
रियर कैमरा | 50MP मेन कैमरा |
फ्रंट कैमरा | 12MP सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5000mAh |
चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग |
मॉडल नंबर | SM-355B (Geekbench लिस्टिंग में देखा गया) |
Samsung Galaxy M36 5G के फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा और बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह 120Hz है। और इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल जाएगा और बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो 12 मेगापिक्सल का आपको शानदार फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। खास बात यह है कि इस फोन में आपको 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढें: Fake Apps को तुरंत करें Uninstall, Android यूजर्स के लिए बड़ी वॉर्निंग