Samsung एक शानदार स्मार्टफोन ब्रांड है। वहीं मार्केट में तहलका मचाने के लिए Samsung Galaxy S26 Pro को लॉन्च करने वाली है। बता दें कि, यह सीरीज Plus की जगह लेगा। वहीं इस फोन के बारे में एक लीक से जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि, इसमें Quad HD+ डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Samsung Galaxy S26 Pro Features
टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि, इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर – SM-S9420 है। वहीं इस फोन में आपको 6.27 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें Quad HD+ पैनल और 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा।

बात करें तो, Samsung के Galaxy S25 की तो इसमें 6.2 इंच Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं आगामी फोन Samsung Galaxy S26 Pro में आपको 4,300 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। तो चलिए जानते है Samsung Galaxy S26 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में…
क्या Plus मॉडल नहीं होगा लॉन्च ?
Samsung Galaxy S26 सीरीज में यह स्मार्टफोन एक नया एडिशन हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस सीरीज ने आपको Samsung Galaxy S26 Edge, Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra देखने को मिल जाएगा। कुछ सूत्रों से यह भी पता चला है कि, इस सीरीज में से Plus मॉडल्स को हटा दिया जाएगा। वहीं कीमत में भी आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
Galaxy A07 फीचर्स
जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी का Galaxy A07 स्मार्टफोन को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन को फिलहाल एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। वही यह फोन किए गए सैमसंग के Galaxy A06 की जगह ले सकता है। हाल ही में Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Galaxy A07 के डिजाइन के बारे ने जानकारी दी थीं।
जिससे यह पता चला कि, इसे 3 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जो कि, लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रीन कलर्स है। वहीं इस फोन में जबरदस्त कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 10 भारत में ₹4,999 में हो सकता है लॉन्च