जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का अगला स्मार्टफोन Xperia 10 VII बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि, यह आगामी फोन जून में लॉन्च हुए Sony Xperia 10 VI स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन होगा। बता दें कि, Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिल गई है।
वहीं इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते है इस आगमी फोन के बारे में विस्तार से…
Sony Xperia 10 VII Features
रिपोर्ट के अनुसार, Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं यह स्मार्टफोन 8GB का RAM और 128GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है। बता दें कि, इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की सहायता से 2 TB तक आसानी से बढ़ा सकते हैं।
Sony Xperia 10 VII में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। जबकि बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की तो, 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Sony Xperia 10 VII Colours and Connectivity
वहीं Sony Xperia 10 VII को तीन कलर्स के साथ लॉन्च किया जा सकताहै। जो कि – Cedar White, Turquoise और Charcoal Black कलर्स है। जबकि इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के वे सभी ऑप्शन मिल जाएंगे जो एक फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता है।

जैसे कि, 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट इत्यादि। इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में कैमरा आइलैंड का डिजाइन में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यह वर्टिकल के बजाय हॉरिजॉन्टल तरीके से लगा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
Xperia 1 VII प्रोसेसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल में Sony ने Xperia 1 VII को लॉन्च किया था। वहीं इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा का यूनिट मिल जाएगा। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स)मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है वहीं 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट है। बता दें कि, Sony Xperia 10 VII में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 का इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें पूरी डिटेल