---Advertisement---

TECNO लेकर आ रहा है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
TECNO

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

TECNO बहुत जल्द भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि यह सैमसंग, ऐपल या वनप्लस का नहीं बल्कि TECNO का स्मार्टफोन है। इस फोन को लेकर Tech ने बताया है कि वह भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

लेकिन अभी तक कीमत के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है।बल्कि इस फोन को कंपनी ने सबसे पहले मार्च, 2025 में हुए MWC में लॉन्च किया गया था। अभी इसे भारत में पेश किया जाएगा। चलिए जानते हैं पूरे डिटेल के बारे में विस्तार से…

दुनिया का सबसे पतला फोन TECNO Spark Slim

TECNO ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, वह बहुत जल्द भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लेकिन कंपनी की तरफ से स्मार्टफोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह कोई और नहीं बल्कि MWC 2025 में पेश किया गया सबसे पतला TECNO Spark Slim कॉन्सेप्ट फोन होगा। कंपनी जल्द ही फोन का नाम अनाउंस कर सकती है।

TECNO

इतनी होगी फोन की कीमत

जानकारी मिली है कि स्मार्टफोन की कीमत 80000 के बीच हो सकती है वहीं इसमें दमदार फीचर्स भी मिल जाएंगे हालांकि स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।फोन अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आएगा। यह 5.95mm मोटा होगा। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल जाएगा। वहीं एक दमदार बैटरी जो 5,200 mAh की है। यह फोन आपको कई कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा। उम्मीद यह भी लगाया जा रहा है कि कुछ समय बाद कंपनी फोन के बारे में कई जानकारियां शेयर कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि, एप्पल और सैमसंग भी पतले फोन लेकर आ रहे हैं। सैमसंग ने हाल ही में पतला फोन Samsung Galaxy S25 Edge पेश किया था। अब सितंबर में ऐपल आईफोन 17 एयर लाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Google Photos में आया AI-पावर्ड Conversational Editing: अब बस बोलने से हो जाएगी फोटो एडिट!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment