Unihertz ने अपने शानदार स्मार्टफोन Unihertz Titan 2 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसमें यूजर्स को फिजिकल कीबोर्ड की याद आएगी। जानकारी के अनुसार,कम्पनी ने फोन के लिए Kickstarter कैंपेन भी शुरू किया है। तो चलिए जानते हैं Unihertz Titan 2 स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में …
Unihertz Titan 2 Price
Unihertz Titan 2 की शुरुआती कीमत लगभग 23,106 रुपए हो सकती है जो $269 है। वहीं बात कि जाए रिटेल कीमत की, तो वह 34,272 रुपए पड़ेगी। जो 399 डॉलर है।

आपको बता दे कि फोन की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। वही प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है। बता दें कि, Titan 2 ग्लोबल और यूएस-स्पेसिफिक कलर्स में मौजूद होगा।
पैरामीटर | डिटेल |
---|---|
शुरुआती कीमत (रिजर्व प्राइस) | $269 (लगभग ₹23,106) |
रिटेल कीमत (अपेक्षित) | $399 (लगभग ₹34,272) |
प्री-ऑर्डर मोड | Kickstarter क्राउडफंडिंग कैंपेन के ज़रिए |
डिलीवरी टाइमलाइन | अक्टूबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद |
वेरिएंट | ग्लोबल और US-स्पेसिफिक कलर्स (नेटवर्क बैंड्स में अंतर) |
Unihertz Titan 2 Features, Specifications
Unihertz Titan 2 स्मार्टफोन में आपको 4.5 इंच की स्क्वाअर प्राइमरी डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसमें आपको रेजॉल्यूशन 1440 x 1440 पिक्सल मिल जाएगा। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह 120Hz है। जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है।
खास बात यह है कि, प्राइमरी स्क्रीन के नीचे आपको फिजिकल QWERTY कीबोर्ड मिल जाएगा। जिससे यूजर्स को एक बेहतर टच मिल जाएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 का प्रोसेसर मिल जाएगा।
फीचर | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
प्राइमरी डिस्प्ले | 4.5-इंच स्क्वायर, 1440 x 1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट |
सेकेंडरी डिस्प्ले | 2-इंच रियर स्क्रीन, 410 x 502 पिक्सल (नोटिफिकेशन + प्रीव्यू) |
कीबोर्ड | QWERTY फिजिकल कीबोर्ड, स्वाइप जेस्चर और शॉर्टकट सपोर्ट |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 |
रैम | 12GB LPDDR5 |
स्टोरेज | 512GB UFS 3.1 |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 8MP टेलीफोटो (3.4x ऑप्टिकल जूम) |
फ्रंट कैमरा | 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5050mAh, 33W फास्ट चार्जिंग |
कनेक्टिविटी | Dual SIM, NFC, Bluetooth 5.4, IR Blaster, Wi-Fi 6, Dual-band GPS, FM Radio, USB Type-C |
सिक्योरिटी | फिंगरप्रिंट सेंसर |
डाइमेंशन और वजन | मोटाई 10.8 मिमी, वजन 235 ग्राम |
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो आपको 32 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जाएगा जिससे कि आप अपना वीडियो फोटो बना सकते हैं। फोन में आपको 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिल जाएगा।
वही इस फोन में आपको 5,050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि आपको तगड़ा बैकअप देने वाली है। इस फोन में आपके कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिल जाएंगे जैसे कि ड्यूल सिम सपोर्ट एनएफसी ब्लूटूथ वाई-फाई जीपीएस एफएम रेडियो यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि। वही इस फोन के सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: भूकंप से पहले अलर्ट देगी स्मार्टवॉच, Google ने WearOS में जोड़ा खास फीचर