---Advertisement---

Vivo V60e भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च: 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo V60e

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo V60e का इंडिया लॉन्च पहले ही कंफर्म कर दिया गया है। वहीं अब, कंपनी ने लॉन्च की सटीक तारीख (Vivo V60e Launch Date in India) का भी ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि,स्मार्टफोन अगले हफ्ते तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

Flipkart और Vivo ई-स्टोर पर अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन (Upcoming Vivo smartphone) के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी हैं, जिनमें इसके मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म हुए हैं। अच्छी बात यह है कि, Vivo V60e कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। जिसकी कीमत भी लीक हो चुकी है।

Vivo V60e कब होगा लॉन्च ?

Vivo ने प्रेस रिलीज के जरिए यह जानकारी दी है कि, अपकमिंग Vivo V60e को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo V60e स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का हैं जो इसे इस प्राइस सेगमेंट का पहला फोन बनाएगा।

इसके साथ ही इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया जाएगा। फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसके अलावा, इसमें सेंटर्ड पंच होल कटआउट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Vivo V60 प्रोसेसर, बैटरी

सूत्रों के मुताबिक, आगामी स्मार्टफोन Vivo V60 सीरीज में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं प्रोसेसर के साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता हैं। बताते दें कि, यह आगामी स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड है। जो FuntouchOS 15 पर काम करता है।

Vivo V60e

Vivo V60e में आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जिसमें आपको NFC सपोर्ट भी मिलेगा। बताते चलें कि, इस फोन को IP68 व IP69 की रेटिंग मिली हुई है। जिसका मतलब यह है कि, यह डिवाइस पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। Vivo का वादा यह है कि, कि इस डिवाइस को 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स और 5 वर्षों तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिया जाएगा।

Vivo V60 कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन को फिलहाल में किसी ग़लती के कारण Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया था। लेकिन पता चलने पर इसे तुरंत लिस्टिंग को हटा दिया गया। हालांकि, लिस्टिंग से यह पता चला था कि Vivo V60e भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

वेरिएंटRAM + स्टोरेजकीमत (INR)कलर ऑप्शन
वेरिएंट 18GB + 128GB₹34,999Elite Purple, Noble Gold
वेरिएंट 28GB + 256GB₹36,999Elite Purple, Noble Gold
वेरिएंट 312GB + 256GB₹38,999Elite Purple, Noble Gold

वहीं, इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये होगी। इसी के साथ कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि, फोन Elite Purple और Noble Gold कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

लेखक की राय

Vivo V60e अपने 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और IP68/69 रेटिंग इसे यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि कीमत थोड़ी ऊंची लग सकती है, लेकिन ब्रांड का सॉफ्टवेयर अपडेट वादा भरोसा दिलाता है। कुल मिलाकर यह फोन उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कैमरा और प्रीमियम लुक्स को प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 2025 Live: iPhone 16, Galaxy S24 और बाकी बेस्ट डील्स यहां देखें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment