Vivo X Fold 5 और X200 FE स्मार्टफोन को बहुत जल्द भारत में मंच किया जाएगा। इसी के साथ इन फोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। Vivo X Fold 5 और X200 FE की बिक्री फ्लिपकार्ट से किया जाएगा।
बता दें कि, टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें फोन की प्राइसेज लिखी हुई थी। बता दें कि, भारत में Vivo X Fold 5 के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये हो सकती है। वहीं Vivo X200 FE के 16 GB + 512 GB का प्राइस आपको 59,999 रुपये पड़ सकता है।
Vivo X Fold 5 Features
Vivo कंपनी ने इन दोनों फोन कंपनियों को लेकर बताया कि इन्हें 14 जुलाई को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। china में लॉन्च किए X Fold 5 में 6.53 इंच का डिसप्ले दिया गया है। और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल दिया गया है। इसी के साथ इन दोनों डिस्प्ले का पिक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इस फोन में आपको Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल जाएगा।
वहीं Vivo X Fold 5 में 12GB रैम और 256GB का स्टोरेज मिल जाएगा। वहीं इस वेरिएंट की कीमत लगभग CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये) है। वहीं 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये) पड़ेगा। बात की जाए 16 GB + 512 GB का तो वह CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है।

इसी के साथ स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Vivo X Fold 5 को व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे कलर्स के साथ लांच किया जाएगा।
Vivo X200 FE Features
Vivo X200 FE की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी गई है जिससे यह पता चलता है कि इस फोन को कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें आपको Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच का डिसप्ले मिल जाएगा।
जो कि AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया जाएगा। इसी के साथ यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें आपको Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!