Vivo X300 Ultra: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने पिछले महीने ही Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं, इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro को शामिल किया गया हैं। उम्मीद यह भी है कि, इस सीरीज में बहुत जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
Vivo X300 प्रोसेसर
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में यह बताया है कि, Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन में कैमरों के लिहाज से Vivo X200 Ultra की तुलना में इसे अपग्रेड किया गया है।
इसी के साथ यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन होने वाला है। इस टिप्सटर ने यह भी कहा है कि, Vivo X300 Ultra में 6.8 इंच OLED स्क्रीन के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इसके डिस्प्ले का फ्लैट डिजाइन और 2K रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vivo X300 Ultra कैमरा
Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा मिल जाएगा। वहीं, इस स्मार्टफोन के फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
| फीचर / जानकारी | विवरण |
|---|---|
| रियर कैमरा सेटअप | 200MP Sony IMX90E + 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो + 50MP Sony LYT-828 |
| फ्रंट कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच 2K OLED फ्लैट स्क्रीन |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 आधारित OriginOS 6 |
| मार्केट परफॉर्मेंस (Q3 2025) | भारत में Vivo की मार्केट हिस्सेदारी 20% |
| लोकप्रिय सीरीज | Vivo T Series, V60 Series, Y Series |
| हालिया लॉन्च | Vivo V60 Lite 5G |
| मार्केट ग्रोथ | तीसरी तिमाही में 3% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि |
यह फोन Android 16 के आधार पर बना है। जो OriginOS 6 काम कर सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में Vivo X300 सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है।
देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, इस मार्केट में Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बना के रखा है। Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत अच्छा रहा है। हाल ही में Vivo V60 Lite 5G को मार्केट में पेश किया गया था।

बैटरी
जानकारी के लिए बता दें कि, इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, Vivo V60 Lite 5G स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
लेखक की राय
Vivo X300 Ultra अपने दमदार कैमरा सेटअप और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की वजह से मार्केट में बड़ा धमाका कर सकता है। 200MP के डुअल कैमरा सेंसर इसे कैमरा लवर्स के लिए परफेक्ट बना देंगे। कंपनी की लगातार बढ़ती मार्केट शेयर यह साबित करती है कि यूज़र्स को Vivo के प्रीमियम फोन काफी पसंद आ रहे हैं। अगर कीमत प्रतिस्पर्धी रखी गई, तो यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: OpenAI एक नया कदम उठाने की तैयारी में। क्या ChatGPT अब म्यूज़िक भी बना सकेगा?











