Vivo Y500 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। वहीं इस फोन में तगड़ा बैटरी भी मिलेगा। जो कि, 8200mAh है। जानकारी के लिए बता दें कि, Vivo Y400 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में आपको सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं Vivo Y500 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…
Vivo Y500 कब होगा लॉन्च?
Vivo Y500 को फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। बात करें लॉन्चिंग डेट की तो वह 1 सितंबर है। इसे लेकर कंपनी ने यह कंफर्म किया है कि, इसमें 8,200mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। इसी के साथ इस फोन को IP69+ वाटर रेसिस्टेंट फीचर मिल हुआ है।

वीवो का यह फोन SGS Gold लेबल फाइव स्टार ड्रॉप और इम्पैक्ट रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के मार्केट में आएगा। इसी के साथ कंपनी ने यह भी दावा किया है कि, इसे माइनस 20 डिग्री तापमान में 17 घंटे तक आसानी से रखा जा सकता है।
हैरानी कि बात यह है कि, इस फोन को 62,000 बार से ज्यादा गिराकर टेस्ट किया गया है। फोन की ड्यूरेबिलिटी अच्छी होगी। इसे ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।
Vivo Y400 में मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Vivo का यह फोन Vivo Y300 और Vivo Y400 का अपग्रेड होगा। खास बात यह है कि, इस फोन में आपको 8,200mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 16.7 घंटे का प्लेबैक देगी।
बात करें पिछले मॉडल की तो, Vivo Y400 में आपको 6000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा। वहीं, Y300 में आपको 6,500mAh की बैटरी और 44W का फास्ट चार्जिंग मिलेगा।
Vivo Y400 के फीचर्स
Vivo Y400 स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट देगा। वहीं दूसरी तरफ इस फोन का परफॉमेंस काफी शानदार है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ka इस्तेमाल किया गया है।
इसके साथ इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज भी मिल जाएगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 दमदार बैटरी संग लॉन्च के लिए तैयार!