---Advertisement---

BSNL 4G: गांव-गांव में पहुंचा तेज इंटरनेट, साल के अंत तक 5G भी होगा लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
BSNL 4G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

BSNL 4G: आज 27 सितंबर को देश को BSNL 4G का सौगात आखिरकार मिल ही  गया। देर से ही आएं लेकिन दुरुस्त आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (27 सितंबर 2025) को देशभर में BSNL के 98,000 से ज्यादा 4G टावरों का उद्घाटन कर दिया है।

वहीं, स्वदेशी तकनीक से तैयार यह नेटवर्क न सिर्फ भारत की आत्मनिर्भरता की बड़ी मिसाल हैं, बल्कि इसे भविष्य में आसानी से 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है। इस ऐतिहासिक लॉन्च से अब ग्रामीण भारत तक भी हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं आसानी से पहुंच जाएंगी।

लॉन्च हुआ BSNL 4G

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के 98,000 टावरों का उद्घाटन कर दिया है। इसी के साथ सरकारी कंपनी के स्वदेशी 4G स्टैक का भी लॉन्च कर दिया गया है।

खास बात यह है कि, भारत उन चुनिंदा देशों में अब शामिल हो गया है जो 4G हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खुद बना और सप्लाई कर रहे हैं बता दें कि, अब तक इस सूची में स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे ही देश शामिल थे।

आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

सूत्रों के अनुसार, BSNL 4G प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए लगभग 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। C-DOT, Tejas Networks और TCS ने मिलकर इसका विकास किया है।

BSNL 4G

BSNL 4G लेकर सरकार ने यह दावा किया है कि, यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन और आत्मनिर्भर भारत विजन को मजबूत करेगा। वहीं, कई नए टावर सोलर पावर से चलाया जाएगा। जिससे यह नेटवर्क पर्यावरण के लिए भी अनुकूल साबित होगा।

ग्रामीण भारत तक सीधी पहुंच

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि इस लॉन्च से ग्रामीण क्षेत्रों में अब सरकारी योजनाएं, ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर आसानी से मिल जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे कि, मध्य प्रदेश में ही केवल लगभग 4,679 नए टावर लगाए गए हैं, जिससे हजारों गांवों को पहली बार मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी।

5G अपग्रेड की राह आसान

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, BSNL का 4G नेटवर्क को इस से बनाया गया है कि, इसे बिना किसी बड़े बदलाव के आसानी से 5G में बदल सकते हैं। इसी के साथ BSNL अधिकारियों का यह भी कहना है कि, दिल्ली और मुंबई में इस साल के अंत तक BSNL 5G सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

वहीं, भारतनेट प्रोजेक्ट के अनुसार, देशभर में लाखों किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाकर ग्राम पंचायतों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का काम तेजी से चलेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Pro: कैमरा डीटेल्स और दमदार फीचर्स लीक!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment