---Advertisement---

Captcha Code Fraud: मार्केट में नया स्कैम, जानें कैसे बचें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Captcha Code

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Captcha Code Fraud: साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं। जानकर हैरानी होगी कि, इन दिनों Captcha Code के नाम पर बड़ा स्कैम किया जा रहा है। जिससे लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। बता दें कि, इस समय साइबर क्रिमिनल्स नकली वेबसाइट की मदद से लोगों के सिस्टम या फोन पर Captcha Code भेजते है।

वो नोटिकेशन ऑन करने को बोलते हैं। कुछ लोग उसे मान लेते हैं और क्लिक कर देते हैं। जिसके बाद एक और ऑप्शन आता है। जो कि, ‘I am not Robot’ है। जिसके माध्यम से लोगों को भरोसा होता है कि, यह असली है। लेकिन लोगों को इसके जरिए बहुत कुछ गंवाना पड़ जाता है। चलिए जानते है Captcha Code Fraud के बारे में विस्तार से…

Captcha Code Fraud

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके अपनाते है। इसीलिए अब लोगों को Captcha Code के जरिए चूना लगा रह हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि, साइबर क्रिमिनल लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए नकली वेबसाइट का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में यूजर्स के फोन या कंप्यूटर में नकली Captcha Code भेज कर मेलवेयर डाल देते हैं यानी कि वायरस। वहीं यह वायरस लोगों के फोन में जाकर जानकारियां चुराता है। जो एक अपराध यानी कि ठगी करने में सहायता करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ साइबर ठग ऐसे होते हैं जो नकली कोड बनाकर लोगों को मेलवेयर डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। बता दें कि, कैप्चा कोड खास तौर पर हैक की गई वेबसाइट फर्जी विज्ञापनों या फिर फिशिंग ई-मेल के जरिए यूजर्स तक भेज दिया जाता है।

Captcha Code

इसके बाद साइबर क्रिमिनल किसी भी फेमस वेबसाइट का डमी बनाकर लोगों को नोटिफिकेशन ऑन करने के लिए प्रेरित करता है। उसे जाने अनजाने में नोटिफिकेशन ऑन कर देता है तो उसके फोन में मेलवेयर डाउनलोड हो जाता है।

कैसे बचें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नकली Captcha Code के जरिए ‘लुमा स्टीलर’ नाम का मेलवेयर फैलाया जा रहा है। इस खतरे से बचने के लिए यूजर्स को सावधानी बरतनी पड़ेगी। इसके लिए किसी भी वेबसाइट का नोटिफिकेशन ऑन नहीं करना चाहिए।

बता दें कि, नकली कैप्चा पर क्लिक करना हानिकारक नहीं है लेकिन उसके बाद जो निर्देश दिए जाते हैं अगर उसे पालन करते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में कैप्चा पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को इग्नोर करना चाहिए।

हमेशा असली नकली वेबसाइट की पहचान करने के लिए उसके यूआरएल को जरुर चेक करना चाहिए। बता दें कि, नकली वेबसाइट के यूआरएल में आपको स्पेलिंग मिस्टेक से लेकर कई चीज मिल जाएंगे, जिससे आपको खुद पता चल जाएगा कि यह कैप्चा या वेबसाइट नकली है।

यह भी पढ़ें :Internet स्पीड में जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – Netflix की सभी मूवीज सेकंड में होंगी डाउनलोड

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment