---Advertisement---

एलन मस्क का नया सरप्राइज Grokipedia! लॉन्च होते ही इंटरनेट पर मच गया तूफान

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Grokipedia

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

टेक अरबपति एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, उन्होंने अपने एक और प्रोजेक्ट Grokipedia को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह AI-बेस्ड ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया से लाइव हुआ है।

लेकिन, कुछ शुरुआती घंटों के बाद ही वेबसाइट क्रैश होने लगी थी। हालांकि अभी आप इस ऑल न्यू Grokipedia का इस्तेमाल कर सकते हैं जो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये Grokipedia क्या है…

क्या है एलन मस्क का Grokipedia?

दरअसल Grokipedia को मस्क ने Wikipedia के ‘बेहतर विकल्प’ के तौर पर लॉन्च किया है, हालांकि ये प्लेटफॉर्म ChatGPT, Gemini या मस्क के ही Grok चैटबॉट से भी बहुत अलग तरीके से काम करता है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि, यह नॉर्मल बातचीत वाले चैट इंटरफेस की जगह सर्च इंजन की तरह ही काम करता है।

यह इतना आसान है कि, यूजर्स को सिर्फ किसी टॉपिक का नाम टाइप करना है जैसे अगर आप Paris टाइप करता है तो आपको उस जगह के बारे में सबकुछ जानकारी पता चल जाएगी।

Grokipedia कैसे करें इस्तेमाल?

Grokipedia

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, यूजर्स सीधे Grokipedia.com पर जाकर किसी भी टॉपिक पर जानकारी खोज सकते हैं। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कई आर्टिकल्स के नीचे यह नोट भी देखने को मिला है कि, जिसपर लिखा है ‘The content is adapted from Wikipedia, licensed under Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 License.’ इसका मतलब है कि Grokipedia पर मिलने वाला काफी सारा कंटेंट अभी भी Wikipedia से लिया गया है।

Wikipedia को टक्कर दे पाएगा Grokipedia?

Wikimedia Foundation की प्रवक्ता लॉरेन डिकिन्सन ने मीडिया से बातचीत में यह बताया कि, Groki pedia को भी Wikipedia के अस्तित्व की अभी बहुत आवश्यकता है। Wikipedia की नॉन-प्रॉफिट और Ad-Free पॉलिसी ही उसे पिछले दो दशकों से एक भरोसेमंद स्रोत बनाए हुए है।

अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि, Grokipedia फ्यूचर में क्या वाकई Wikipedia को टक्कर दे सकता है।या फिर सिर्फ उसका AI-Powered वर्जन बनकर रह जाएगा।

लेखक की राय

एलन मस्क का Groki pedia एक दिलचस्प इनोवेशन है जो AI और जानकारी को जोड़ने का नया तरीका दिखाता है। हालांकि शुरुआत में इसका Wikipedia पर निर्भर होना यह दर्शाता है कि इसे अभी लंबा रास्ता तय करना है।
अगर यह प्लेटफॉर्म अपने डेटा और स्रोतों को स्वतंत्र रूप से विकसित करता है, तो यह बड़ी क्रांति ला सकता है।
फिलहाल, यह Wikipedia का विकल्प नहीं, बल्कि उसका एक स्मार्ट AI-संवर्धित रूप कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro Review in Hindi: दमदार बैटरी, शानदार परफॉर्मेंस लेकिन कुछ समझौते भ

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment