---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2025: WhatsApp स्टिकर्स से दें अपनों को बधाई, ऐसे करें डाउनलोड

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Ganesh Chaturthi

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Ganesh Chaturthi 2025: आज 27 अगस्त है यानी कि, आज देश में बहुत धूमधाम के साथ Ganesh Chaturthi का त्योहार मनाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, आज के दिन लोग अपने घर में गणेश जी को अपने घर लाते हैं और पूरे मन भाव से पूजा अर्चना करते हैं। देखा जाए तो यह त्यौहार गणेश जी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, Ganesh Chaturthi के इस त्यौहार को भारत के अलग अलग राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात, गोवा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल आदि अन्य राज्य शामिल हैं।

Ganesh Chaturthi 2025:

देखा जाए तो अब देश की राजधानी यानी कि दिल्ली में भी Ganesh Chaturthi त्यौहार अब मनाया जा रहा है। अगर आप भी अपने करीबियों, मित्रों और परिवारों को इस त्योहार की बधाई देने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इस डिजिटल युग में नया तरीका अपना सकते हैं।

Ganesh Chaturthi

आप सभी को पता है कि, WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का किया जाता है। इसलिए आप WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सबको गणेश चतुर्थी की बधाई देने के लिए, आप अपने सभी करीबियों को गणेश चतुर्थी स्टीकर भेजकर बधाई दे सकते हैं। लेकिन आपको भेजने का तरीका नहीं मालूम है तो हम आपको कुछ ट्रिक और टिप्स बताएंगे। जिससे आप आसानी से बधाई भेज सकते हैं।

WhatsApp पर कैसे दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं:

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp को खोलना है। फिर आपको उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट पर जाना है, जहां आप शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
  • अब आपको चैट सेक्शन में दाएं ओर नजर आ रहे स्टिकर आइकन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको तीन GIF, स्टिक और अवतार के तीन ऑप्शन नजर आएंगे। आपको स्टिकर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको दाईं ओर सर्च बार नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
  • सर्च बार में क्लिक करने के बाद आपको गणेश चतुर्थी टाइप करना है और आपको उससे संबंधित स्टिकर नजर आएंगे। आप अपनी पसंद के स्टिकर का चयन करके सेंड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आपको नीचे बाईं ओर प्लस आइकन पर क्लिक करके आप बहुत सारे ऑप्शन पाएंगे। और सबसे नीचे डिस्कवर स्टिकर ऐप्स पर क्लिक करके एप्पल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर आप Ganesh Chaturthi वॉट्सऐप स्टिकर सर्च कर सकते हैं। अब आपको एक नहीं कई ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार पैक डाउनलोड कर सकते हैं।
  • वहीं डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से इसे वॉट्सऐप से जोड़ सकते हैं। अब सारे स्टिकर आपको वॉट्सऐप कलेक्शन में नजर आएंगे। जिसके बाद आप किसी को भी भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: HP Omen 16 (2025) Gaming Laptop भारत में लॉन्च: 240Hz Display और RTX 5070 Ti GPU के साथ

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment