---Advertisement---

AI Mode एक्टिव! Google ने कर दिया बड़ा ऐलान

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google अपने नए फीचर्स और अपडेट को लेकर काफी चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले AI Mode फीचर को स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एंड्रॉयड टैबलेट के लिए लॉन्च कर दिया गया है।

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो, इस फीचर को अभी केवल बीटा वर्ज़न 16.30 में उपलब्ध कराया गया है। वही टैबलेट यूजर्स को फोन पर पहले से मौजूद जेमिनी पावर्ड एआई सर्च टूल्स का प्रयोग करने की सुविधा दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऐप का टैबलेट वर्जन बड़ा डिस्प्ले होने के कारण पीछे हो गया था। लेकिन लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ AI मोड को अब होम स्क्रीन या फिर डिस्कवर टैब से सीधे एक्सेस किया जा सकता है। इसी के कारण अब टैबलेट AI क्षमताओं के मामले में एंड्रॉयड फोन के बराबरी में आने वाला है।

कैसे काम करता है टैबलेट पर AI Mode?

वहीं देखा जाए तो, पिक्सेल टैबलेट पर टेस्टिंग के बाद, AI Mode शॉर्टकट अब होम और डिस्कवर टैब में सबसे ऊपर दिखाई देगा। जिसके वजह से अब इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा। वहीं अब इसकी विजिबिलिटी को Google ऐप की सहायता से मैनेज किया जा सकेगा।

AI Mode

बता दें कि, शॉर्टकट पर क्लिक करने से फोन पर मिलने वाला AI प्रॉम्प्ट बार आसानी से खुल जाता है। जिसमें कई विकल्प मिलते हैं।

जैसे कि, इमेज अपलोड करना और गूगल लेंस का प्रयोग करना इत्यादि। लेकिन अभी भी इसे इंटरफेस टैबलेट के लिए पूर्ण रूप से ऑप्टिमाइज नहीं किया गया है। देखा जा तो, लैंडस्केप मोड की तुलना में पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में ज्यादा प्रेक्टिकल लेआउट दिया जाता है।

क्या है Google AI मोड?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, AI Mode गूगल के जेमिनी 2.5 मल्टी AI मॉडल पर बेस्ड है। इसी के साथ यूजर्स Google Lens का प्रयोग करके कोई भी सवाल पूछ सकता है। आप कोई चीज आसानी से कर सकते हैं। जैसे कि, अपलोड करना, विजुअल के आधार पर सवाल पूछना, शॉपिंग करना इत्यादि।

यह भी पढ़ें: Honor X70 लॉन्च: फोन है या पावरबैंक? 8300mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन ₹20,000 से भी सस्ता!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment