Google का Google Lens फीचर, जो कि किसी भी चीज़ को सर्च करने में एक बहुत उपयोगी एप है, जिसे आप Google Search बार में भी देख सकते हैं। इससे आप इमेज और टेक्स्ट के जरिए किसी भी चीज़ की जानकारी को आसानी से जान सकते हैं, जो कि आपके सर्च एक्सपीरियंस को और भी अधिक अच्छा बनाता है। इसे जल्द ही Google अपने यूट्यूब में इंट्रोड्यूस करने वाला है। तो जानते हैं इससे क्या कुछ नया हमें देखने को मिलेगा और साथ ही हम इस बात को भी समझेंगे, किस तरह Google Lens आपके यूट्यूब एक्सपीरियंस को बढ़ाने वाला है।
YouTube Shorts में इसका उपयोग करें।
Google इसे अपने YouTube Shorts सेक्शन में इंटीग्रेट करेगा। इससे आपको वीडियो के दौरान किसी भी चीज़ को Google Lens के जरिए समझने में मदद मिलेगी। इससे आपको स्पेसिफिक वीडियो को एक्सपीरियंस करते समय दुबारा से Shorts सेक्शन से बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी आप एक ही साथ दोनों काम कर पाएंगे। अगर देखा जाए तो YouTube में आप सब्सक्रिप्शन, लाइव, ट्रेंड्स और शॉपिंग के सेक्शन उपलब्ध हैं। गूगल इसे जल्द ही लेंस के साथ इंटीग्रेट करेगा।
क्रिएटर्स के लिए Google Lens के मायने क्या हैं?
किसी भी क्रीएटर के लिए Google Lens काफी मददगार साबित होगा। Google Lens से आप किसी भी बात को इंटरप्रेट कर पाएंगे, जिससे आप उस क्रीएटर के साथ ज्यादा करीबी से जुड़ पाएंगे। इतना ही नहीं, यह आपके सीखने के तरीके भी बदलेगा। कई बार आप किसी क्रीएटर से कुछ सीखते हैं, और आपको किसी बात को जानने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप Google Lens से उस बात को जान पाएंगे और जानकारी जुटा सकेंगे।
YouTube Shorts को Google Lens टेबल फॉर्मेट से समझिए।
विशेषता | विवरण |
---|---|
वस्तु की पहचान | Shorts वीडियो में दिख रही वस्तुओं की पहचान Google Lens द्वारा की जा सकती है। |
दृश्य खोज (Visual Search) | उपयोगकर्ता किसी वीडियो को पॉज़ करके उसमें दिख रही चीज़ों को Lens से सर्च कर सकते हैं। |
उत्पाद सुझाव | वीडियो में दिखने वाले कपड़े, गैजेट्स या अन्य उत्पादों के लिंक या जानकारी दिखाना। |
तत्काल खरीद (Instant Shopping) | पहचाने गए उत्पाद को खरीदने के लिए शॉपिंग वेबसाइट्स पर डायरेक्ट लिंक मिलेगा। |
रीयल-टाइम जानकारी | किसी वस्तु, जगह या टेक्स्ट पर क्लिक कर उसकी लाइव जानकारी प्राप्त करना। |
भाषा अनुवाद | Shorts में दिख रहे टेक्स्ट का अनुवाद Lens के माध्यम से करना संभव। |
इमेज से संबंधित वीडियो खोज | किसी वस्तु या इमेज पर आधारित अन्य YouTube Shorts वीडियो सजेशन मिलेंगे। |
मोबाइल फ्रेंडली अनुभव | पूरी Lens सुविधा मोबाइल व्यूअर के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई है। |
कैसे आप Google Lens एक्सेस कर पाएंगे?
अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप यूट्यूब सेक्शन को खोलें और शॉर्ट्स सेक्शन को प्रेस करें।
- सर्च के लिए वीडियो को पॉज़ करें।
- लेंस आइकन पर क्लिक करें।
- जिस चीज के बारे में जानना है, उसे सर्कल से या हाईलाइट करें।
- ओवरले के रूप में आपको रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
- आप जानकारी को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे।
- आप दुबारा से एक्स सेक्शन से बैक हो पाएंगे।
Google Lens कब तक होगा रिलीज़?
Google इसे जल्द ही रिलीज करेगा। पर अभी Google Lens फीचर बीटा वर्जन में है। इस पर टेस्टिंग चल रही है। पर जैसे ही Google Lens पूरा होगा, Google इसे YouTube Shorts में इंटीग्रेट करेगा। इससे आपके YouTube, खास तौर पर Shorts को देखने के मायने बदलने वाले हैं। साथ ही, यह आपको नई जानकारियां प्रदान करेगा। पर अभी Google Lens का उपयोग करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढे: Disney Plus और Hulu का नया पर्क प्लान, क्यों है खास मूवी लवर्स के लिए,भारत मे कब होगा रिलीज़