Google: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन है? इस बात की जानकारी तो सभी को होगी लेकिन इस दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने पहचान वाले ‘G’ लोगो को कई साल के बाद एक नया रूप दिया है। जी हां हैरान होने वाली बात नहीं है अगर आप काफी लम्बे समय से गूगल का प्रयोग कर रहे हो तो अपने जरूर ध्यान से देखा होगा की कंपनी ने अपने लोगो में थोड़ा सा परिवर्तन किया हैं। यह बदलाव फिलहाल बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है, लेकिन जल्द ही बाकी डिवाइसेज़ पर भी इसका अपडेट आएगा।
Google: कैसा दिख रहा है नया लोगो?

आपको बता दें की, नए लोगो में आपको कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। मतलब कि बात सीधी है गूगल में वही चार पारंपरिक रंग नीला, लाल, हरा और पीला देखने को मिल रहा है जो उसके ब्रांड की पहचान हैं। लेकिन इस बार डिजाइन में एक नया और थोड़ा अलग ट्विस्ट है। पहले जहां G लोगो में ये रंग एक ब्लॉक स्टाइल में दिखते थे, अब वही रंग ग्रेडिएंट यानी हल्के से गहरे शेड में नजर आ रहे हैं। इससे लोगो को एक डाइनैमिक और मॉडर्न फील मिलती है।
Google: इस बदलाव के पीछे क्या है कारण ?
इस बदलाव को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल आ रहे हैं कि आखिरकार गूगल ने यह बदलाव क्यों किया। मिली जानकारी के मुताबिक इस बदलाव को लेकर गूगल ने अब तक कोई भी ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है ना ही इस मामले को लेकर कुछ बताया है,
लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कंपनी की बदलती तकनीकी दिशा की तरफ कोई न कोई इशारा है। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में गूगल की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि नया लोगो इस बदलाव की एक झलक हो सकता है।
Google: किस डिवाइस में दिख रहा है बदला हुआ लोगो ?
सूत्रों के अनुसार, नया G लोगो सबसे पहले Apple फोन टैब इत्यादि पर दिखना शुरू हुआ है। वहीं Android के बीटा वर्जन 16.8 पर भी कुछ यूजर्स ने इस नए लोगो को देखा है। लेकिन, यह बदलाव आपको अभी तक Gmail, Google Maps जैसी गूगल की बाकी सेवाओं पर देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही, ज्यादातर नॉन-पिक्सल डिवाइसेज़ और वेब यूज़र्स को अभी भी पुराना लोगो ही दिखाई दे रहा है।
इस बदलाव को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि कंपनी का सालाना टेक इवेंट Google I/O 2025 बस कुछ ही दिनों दूर है। शायद इस इवेंट को और भी ख़ास बनाने के लिए गूगल नए लोगो की वजह और इसके पीछे की सोच को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकता है।
Google: आखिर क्या है इस बदलाव का महत्व ?
इस बदलाव को लेकर सिर्फ यही कहा जा रहा है कि, लोगो सिर्फ एक डिजाइन नहीं होता, बल्कि वो किसी भी कंपनी की सोच, भविष्य और टेक्नोलॉजी के प्रति नजरिए को प्रदर्शित करता है। गूगल का यह नया लोगो भी इसी बदलाव का संकेत देता है कि कंपनी अब अपने पुराने लुक से आगे बढ़कर एक ज्यादा स्मार्ट, फ्यूचरिस्टिक और AI-फोक्स्ड ब्रांडिंग की तरफ बढ़ रही है।
यह भी पढ़े:ChatGPT का दिखा बुरा असर! AI की वजह से Chegg ने 248 कर्मचारियों को किया बाहर