Google Maps: क्या आप भी ट्रेवल के दौरान गूगल मैप्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि, Google ने गुरुवार को भारत में Google Maps के 10 नए जबरदस्त फीचर्स को लॉन्च कर दिया है।
जिनमें आपको Gemini AI की पावर से लैस कई नई स्मार्ट सुविधाएं, सेफ्टी अलर्ट और नए ट्रैवल मोड्स देखने को मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि अब यूजर्स को Maps में हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस भी मिलेगा। जिसकी सहायता से आप मैप में बिना फोन छुए रास्ते में सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, अलग जगहें ढूंढ सकती हैं। इसी के साथ ETA शेयर कर पाएंगे। तो चलिए इन सभी नए फीचर्स के बारे में जानते हैं विस्तार से …
Google Maps के 10 नए फीचर्स
हैंड्स-फ्री कन्वर्सेशनल ड्राइविंग
Google Maps में अब आप Gemini की सहायता से ड्राइविंग करते वक्त बोलकर भी कई सवाल पूछ सकते हैं, जैसे क्या मेरे रूट पर कोई बजट-फ्रेंडली रेस्टोरेंट है जहां अच्छा खाना मिले? इसके अलावा AI न सिर्फ आपको जवाब देगा, बल्कि EV चार्जिंग स्टेशन भी आपके लिए ढूंढ कर देगा।
प्रोएक्टिव लोकल टिप्स
जानकारी के लिए बता दें कि, Google Maps का ये नया फीचर आपको डेस्टिनेशन और रूट से जुड़ी सारी जानकारी देगा। इसी के साथ आस-पास के सुंदर, स्थानीय दुकानें या फूड स्पॉट्स के बारे में भी बताएगा। बता दें कि, यह फीचर पिछले साल लॉन्च हुए Inspirations फीचर का ही अपग्रेड वर्जन है।
किसी Places से जुड़े सवालों के जवाब
अब आपको किसी जगह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किसी और ऐप पर नहीं जाना होगा। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि, Google Maps खुद आपको इस जगह से जुड़े सारे सवालों के जवाब देगा। जैसे किसी जगह की रेटिंग, रिव्यू, फोटो या टाइमिंग, ताकि आपको ऐप चेंज करने की जरूरत न पड़े।
प्रोएक्टिव ट्रैफिक अलर्ट्स
अब आपको ट्रैफिक जाम, रोड क्लोजर और देरी की सूचना भी पहले से मिल जाएगी, भले ही वो नेविगेशन का यूज न कर रहे हों। यह फीचर पहले चरण में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में Android यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
एक्सीडेंट-प्रोन एरिया अलर्ट्स

इतना ही नहीं अब आपको गूगल मैप्स पर ही एक्सीडेंट-प्रोन एरिया का भी अपडेट मिल जाएगा। ताकि ड्राइविंग के दौरान आप और भी ज्यादा सावधान रहें। खासकर ये डेटा सरकार के सहयोग से ऐड किया जाएगा और पहले गुरुग्राम, साइबराबाद, चंडीगढ़ और फरीदाबाद में उपलब्ध होगा।
ऑथॉरिटेटिव स्पीड लिमिट्स
इसके अलावा अब मैप पर यूजर्स को रास्ते में सरकारी मान्यता प्राप्त स्पीड लिमिट्स दिखाई देगी। जानकारी के लिए बता दें कि, इस नए फीचर को फिलहाल के लिए 9 शहरों में शुरू किया जा रहा है। जिसमें नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद शामिल है।
रीयल-टाइम रोड अपडेट्स
गूगल अब NHAI के साथ मिलकर सड़क बंद या सड़क की मरम्मत से जुड़ी लाइव जानकारी भी आपको बताएगा। जिससे यूजर्स बेहतर रूट को आसानी से सेलेक्ट कर सकें।
मैप्स से मेट्रो टिकट बुकिंग
Google Maps से ही अब यूजर्स सीधे मेट्रो टिकट बुक कर पाएंगे। यह सर्विस अभी दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि और चेन्नई में मे स्टार्ट होने जा रहा है लेकिन इसे जल्द ही मुंबई में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। यूजर्स टिकट को सीधे Google Wallet में सेव कर सकेंगे।
फ्लाईओवर नेविगेशन में वॉयस सपोर्ट
देखा जाए तो, आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं। जो कंफ्यूज हो जाते हैं कि फ्लाईओवर लेना है या नहीं। इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब आप Maps में नया फीचर जोड़ा गया है जो आपको यह बताएगा कि कब फ्लाईओवर लेना है और कब नहीं। खास बात यह है कि ये काम वॉइस के जरिए होगा ताकि आपको स्क्रीन देखने की भी जरूरत न पड़े।
कस्टम अवतार
Google ने ये फीचर खास इंडियन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। जिससे अब आप अपने टू-व्हीलर आइकन को आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आप कई अलग अलग बाइक स्टाइल्स और कलर को सेलेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर जल्द ही Android यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
लेखक की राय
Google Maps में Gemini AI के साथ आए ये 10 नए फीचर्स सच में ट्रैवलिंग और ड्राइविंग का अनुभव बदलने वाले हैं। हैंड्स-फ्री ड्राइविंग, एक्सीडेंट अलर्ट और मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं इसे केवल नेविगेशन ऐप नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन ट्रैवल असिस्टेंट बना देती हैं। लोकल टिप्स, रीयल-टाइम ट्रैफिक और सरकारी स्पीड लिमिट्स की जानकारी से सफर अब ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट हो जाएगा। अगर ये फीचर्स बिना लैग के और सही डेटा के साथ काम करते हैं, तो Google Maps यूजर्स के लिए यह अपडेट एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 99% iPhone यूज़र्स को नहीं पता ये ऐप डाउनलोडिंग हैक – आज़माएं अभी!










