Google Pixel स्मार्टफोन या कोई अन्य प्रोडक्ट खरीदने के लिए अब आपको कहीं और जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि गूगल ने अपना स्टोर भारत में लॉन्च कर दिया है। अब आप गूगल का कोई भी प्रोडक्ट उसके आधिकारिक स्टोर से आसानी से खरीद पाएंगे। जानकारी मिली है कि कितने पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद Google ने अपना स्टोर खोला है। आधिकारिक स्टोर से स्मार्टफोन खरीदने पर आपको कई सारे ऑफर मिलेंगे तो चलिए जानते हैं।
क्या Flipkart पर नहीं मिलेगा Google Pixel?
आप सोच रहे होंगे गूगल का अधिकारी स्टोर खोलने के बाद क्या उसके प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट या अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलेंगे? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आधिकारिक स्टोर खुलने के बाद गूगल के स्माटफोन स्टोर के साथ-साथ हर ई कॉमर्स वेबसाइट क्रोमा समेत सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिलेगे।
फ़ीचर / जानकारी | विवरण |
---|---|
लॉन्च का उद्देश्य | भारत में यूज़र्स को डायरेक्ट गूगल प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना |
उपलब्ध प्रोडक्ट्स | Pixel स्मार्टफोन, Nest डिवाइसेज़, Chromecast, एसेसरीज़ आदि |
कहां से खरीद सकते हैं? | Google Store India (official), Flipkart, Croma समेत अन्य रिटेल चैनल्स |
क्या फ्लिपकार्ट पर Pixel मिलेंगे? | हां, पहले की तरह Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रहेंगे |
पहले बिक्री कहां होती थी? | भारत में गूगल के फोन पहले सिर्फ Flipkart के ज़रिए लॉन्च होते थे |
अब क्या नया है? | गूगल का खुद का आधिकारिक स्टोर अब भारत में लाइव हो गया है |
यूज़र्स को फायदा | एक्सक्लूसिव ऑफर्स, सीधे गूगल से खरीदारी का भरोसा और सपोर्ट |
पहले Google अपना कोई भी स्मार्टफोन सबसे पहले flipkart पर लॉन्च करता था लेकिन अब उसके स्टोर से भी लिया जा सकेगा।
Pixel फोन पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट
मॉडल | लॉन्च प्राइस | स्टोर बोनस | बैंक डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | इंस्टैंट कैशबैक | कुल डिस्काउंट | अंतिम कीमत |
---|---|---|---|---|---|---|---|
Pixel 9 | ₹74,999 | ₹5,000 | ₹7,000 | ₹6,000 | – | ₹18,000 | ₹46,999 |
Pixel 9a | ₹49,999 | – | – | – | ₹3,000 | ₹3,000 | ₹46,999 |
Pixel 9 Pro / XL | ₹91,999+ (अनुमानित) | ₹10,000 | ₹10,000 | ₹12,000 | ₹10,000 | ₹42,000 | ₹49,999* से शुरू |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप Google के शॉप से स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 5000 का बोनस मिलेगा। इसके साथ आपको बैंक और एक्सचेंज का भी ऑफर मिलेगा। बता दें कि कोई भी यूजर्स Pixel 9 को 50000 रुपए से भी कम में खरीद सकते है। इस फोन को खरीदने पर बैंक की तरफ से ₹7000 का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही ₹6000 का एक्सचेंज और ₹5000 का स्टोर बोनस मिलेगा।

देखा जाए तो कुल मिलाकर आप अपना ₹18000 आसानी से बचा पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह फोन 74,999 रुपए की शुरुवाती कीमत में आया था लेकिन अगर आप स्टोर से खरीदते हैं तो आप इसे 46,999 रुपए में आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप इस फोन को और कम दाम में खरीद पाएंगे।
गूगल स्टोर पर अभी कई सारे क्षेत्र दिए गए हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि अगर आप पिक्सल 9a खरीदने हैं तो आपको ₹3000 का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। और गूगल का यह फोन 4999 में लॉन्च हुआ था लेकिन अगर आप इसे गूगल स्टोर से खरीदते हैं तो यह आपको 45999 रुपए में आसानी से मिल जाएगा।
मिलेगा धमाकेदार कैशबैक
वहीं, Pixel 9 Pro और Google Pixel 9 Pro XL को अगर आप खरीदते हैं तो आपको 42000 तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। 10000 रुपए आपको कैशबैक मिलेगा।12000 रुपए एक्सचेंज बोनस और आपको 10000 रुपए का ऑफर Google स्टोर क्रेडिट कार्ड के द्वारा दिया जाएगा।
खरीद पर 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का स्टोर डिस्काउंट, 10,000 रुपये का कैशबैक, 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस औ 10,000 रुपये का गूगल स्टोर क्रेडिट ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: अब दिमाग से चलेगा iPhone? Apple की Brain Control तकनीक चौंका देगी!