अगर भी इंग्लिश या नई भाषा सीखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Google Translate प्लेटफॉर्म पर AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर शुरू कर दिया है।
जिससे आप आसानी से नई भाषा सिख सकते हैं। इतना ही नहीं इस फीचर को बेसिक और एडवांस यूजर्स को देखते हुए बनाया गया है। जिससे भाषा सीखते समय समस्या न हो।
क्यों खास है ये फीचर?
हैरानी कि बात यह है कि, गूगल इस फीचर के अनुसार सीधे-सीधे Duolingo जैसी ऐप्स को टक्कर दे रहा है। वहीं अब आपके लिए Google Translate एक लैंग्वेज टीचर की तरह काम करेगा। खास बात यह है कि, इस फीचर्स को बेसिक से लेकर एडवांस लोगों के लिए बनाया गया है।
जिससे अब यूजर आसानी से अपनी भाषा की फ्लुएंसी लेवल Basic से Advanced तक सीख सकते हैं। उसके बाद ऐप खुद-ब-खुद आपके लेवल और गोल्स के हिसाब से लिसनिंग और स्पीकिंग प्रैक्टिस सेशंस तैयार करेगा। वहीं इसमें आपको इसमें गेमिफाइड अप्रोच भी देखने को मिलेगा। जिससे यूजर मजेदार तरीके से लगभग 40 भाषाएं सीख सकते हैं।
किन भाषाओं में है अवेलेबल?
फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में देखने को मिल जाएगा। वहीं शुरुआत में इंग्लिश स्पीकर्स Spanish और French भाषा आसानी से सीख सकते हैं। वहीं Spanish, French और Portuguese speakers इंग्लिश सीख सकते हैं। बता दें कि, अभी इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है।

कैसे एक्सेस करें सकेंगे ये फीचर?
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Google Translate ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद अब आपको Practice का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद अब आपको अपने स्किल का गोल्स सेट करना है। इसके बाद अब आप आसानी से भाषा सीखने और लाइव ट्रांसलेशन का इस्तेमाल शुरू कर सकते है।
Google Gemini AI की ताकत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस नए फीचर में गूगल ने अपने gemini AI मॉडल को पहले से ज्यादा बेहतर बना दिया है। जिसमें आपको Google Translate अब पहले कि अपेक्षा और भी सही और सटीक मिलेगा। इतना ही नहीं अब यह नया फीचर कई सारे भाषाओं को भी सपोर्ट करता है जिसमें हिंदी, तमिल, अरबी, फ्रेंच और स्पेनिश शामिल है।
इतना ही नहीं अब यह Google Translate फीचर भीड़भाड़ या शोर वाले इलाके में भी बैकग्राउंड नॉइस को फिल्टर कर देता है। जैसे की बातचीत के दौरान यह रियल टाइम ऑडियो को ऑन स्क्रीन ट्रांसलेशन कर देता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel Watch 4 के रेंडर्स हुए लीक, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन