आप किसी शानदार टीवी को लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि, Hisense ने चीनी बाजार में दो नए लेजर टीवी को लॉन्च कर दिया है।जिनका नाम Discovery X1 और Discovery X1 Ultra है।
यह दोनों टीवी मॉडल जबरदस्त टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। यह दोनों टीवी के मॉडल L9Q TriChroma Laser प्रोजेक्टर के आधार पर बनाया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Discovery X1 में आपको शानदार टेक्नोलॉजी के साथ बहुत कुछ देखने को मिलेगा। Discovery X1 में आपको 92 इंच और 100 इंच की डिसप्ले देखने को मिल जाएगा। जो टीवी देखने के मजा को दोगुना कर देगा। बात किए जाए Discovery X1 Ultra की तो इसमें आपको 100 इंच और 120 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। चलिए इन दोनों टीवी के बारे में जानते हैं ।
Hisense Discovery X1 Series – कीमत विवरण
मॉडल | शुरुआती कीमत (CNY) | शुरुआती कीमत (INR लगभग) | उपलब्धता |
---|---|---|---|
Hisense Discovery X1 | CNY 21,999 | ₹2,61,161 | चीन में उपलब्ध |
Hisense Discovery X1 Ultra | CNY 49,999 | ₹5,93,625 | चीन में उपलब्ध |
Hisense Discovery X1 कीमत कि बात करें तो इसकी शुरुवाती कीमत CNY 21,999 (लगभग 2,61,161 रुपये) पड़ेगी। लेकिन इस कीमत में आपको शानदार टीवी मिलने वाली है। बात कि जाए Hisense Discovery X1 Ultra की तो इसकी शुरुआती कीमत आपको CNY 49,999 (लगभग 5,93,625 रुपये) है। लेकिन ये दोनों स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए अभी चाइना के बाजारों के मौजूद है।

Hisense Laser TV Discovery X1 – स्पेसिफिकेशन
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले साइज | 92 इंच / 100 इंच (4K रेजोल्यूशन) |
लाइट सोर्स | MCL39 लेजर लाइट सोर्स |
ब्राइटनेस | अधिकतम 600 निट्स |
प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी | 4K DLP प्रोजेक्टर |
कलर स्पेस सपोर्ट | 110% BT.2020 |
स्पेशल मोड्स | IMAX एन्हांस्ड, फिल्ममेकर मोड |
ऑडियो सिस्टम | बिल्ट-इन 7.1.2 चैनल हरमन कार्डन |
ऑडियो टेक्नोलॉजी | Dolby Atmos सपोर्ट |
जैसे कि अपने ऊपर पढ़ा कि Hisense Laser TV Discovery X1 में आपको 92 इंच और 100 इंच की 4K डिस्प्ले साइज मिलने वाली है। इस टीवी की खास बात यह है कि, MCL39 में लेजर लाइट का उपयोग किया गया है। जो लगभग 600 निट्स तक का ब्राइटनेस देता है। इसके साथ यह 4K DLP प्रोजेक्टर BT.2020 कलर स्पेस के 110 प्रतिशत का सपोर्ट करता है। जो कि एक अच्छी बात है। इसमें आपको कई फिल्ममेकर मोड मिलेगे।
Hisense Discovery X1 Ultra – स्पेसिफिकेशन
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले साइज | 100 इंच / 120 इंच (4K रेजोल्यूशन) |
आगामी एडिशन (प्लान) | 139 इंच / 150 इंच (सितंबर तक) |
लाइट सोर्स | MCL39 लेजर लाइट सोर्स |
ब्राइटनेस | अधिकतम 1,000 निट्स |
प्रोजेक्शन टेक्नोलॉजी | 4K DLP प्रोजेक्टर |
कलर स्पेस सपोर्ट | 110% BT.2020 |
स्पेशल मोड्स | IMAX एन्हांस्ड, फिल्ममेकर मोड |
ऑडियो सिस्टम | अपग्रेडेड 9.1.4 चैनल हरमन कार्डन |
ऑडियो टेक्नोलॉजी | Dolby Atmos सपोर्ट |
Hisense Discovery X1 Ultra बेहद शानदार टीवी है। इस टीवी का डिस्प्ले काफी बड़ा है। जो 100 इंच से लेकर 120 इंच तक है। इसमें MCL39 लेजर लाइट का प्रयोग किया गया है।इसमें भी आपको 1000 निट्स का ब्राइटनेस मिल जाएगा। यह लगभग अपने अन्य फीचर्स X1 के जैसा ही है इसमें एक लाजवाब साउंड सिस्टम दिया गया है।Hisense सितंबर तक चीनी बाजार में 139 इंच और 150 इंच एडिशन लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: अब सिर्फ आंखों से कंट्रोल होगा Apple का नया डिवाइस, जल्द आएगा बड़ा अपडेट!