---Advertisement---

Instagram का धमाकेदार अपडेट: नए Insights Features से बदल जाएगी क्रिएटर्स की दुनिया!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
instagram features insights

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Instagram यूज़र्स के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय एप बन चुका है। आए दिन कंपनी इस एप से संबंधित नए फीचर्स भी लांच करती रहती है। अब Instagram ने क्रिएटर्स के लिए कुछ नए Insights फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिससे उन्हें अपने कंटेंट और ऑडियंस को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। आइए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं:

Reel Like Insights फीचर

अब क्रिएटर्स नए फीचर्स के लांच के बाद Insights से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Reel Like Insights फीचर से यह पता लगा सकते हैं कि उनकी Reel को कब लाइक किया गया। इसमें एक चार्ट मिलेगा जहाँ पर लाइक, शेयर, सेव और कमेंट से जुड़ी सारी जानकारियाँ उपलब्ध होगी।

Carousel Like Insights फीचर

इसी के साथ Carousel Like Insights में क्रिएटर्स देख सकेंगे कि किस स्लाइड पर लोगों ने लाइक किया है। यहाँ पर एक पाई चार्ट उपलब्ध होगा जिसमे फॉलोअर्स और नॉन-फॉलोअर्स की जानकारी मिलेगी। वही कौनसी स्लाइड्स को सबसे ज़्यादा यूज़र्स के द्वारा पसंद किया गया है वो भी दिखाई देगा।

Post-Level Demographics फीचर

नए फीचर्स के द्वारा अब इनफार्मेशन को काफ़ी ट्रांसपेरेंट कर दिया गया है। मतलब अब हर पोस्ट और Reel के लिए उम्र, देश और जेंडर की जानकारी भी मिलेगी। और यहाँ पर क्रिएटर्स जान सकेंगे कि कौन-सा कंटेंट किस टाइप के लोगों को पसंद आ रहा है। हर पोस्ट की ऑडियंस डिटेल का पता लगाना अब आसान हो जाएगा।

insights features

Followers Insights फीचर

Followers Insights देते हुए ये फीचर्स अब ये भी बताएँगे कि कौन-से पोस्ट या Reel से सबसे ज्यादा फॉलोअर्स आए। साथ ही फॉलो और अनफॉलो की गतिविधियों से जुड़ी सारी जानकारी भी यहाँ पर मिलेगी।

Viewers Metric फीचर

Viewers Metric फीचर से अब क्रिएटर्स के साथ उनके डेटा इंगेजमेंट से जुड़ी सब जानकारी साझा की जाएगी। यह पर डेटा के आधार पर आप पता लगा सकेंगे कि कौन से कंटेंट से सबसे ज़्यादा इंगेजमेंट मिला और कौन सा कंटेंट सबसे ज़्यादा लोगो तक पहुँचा। अब नया Viewers फीचर Accounts Reached को रिप्लेस करेगा।

कुल मिलाकर Instagram के ये नए फीचर्स अब क्रिएटर्स को यह समझने में ज़्यादा मदद करेंगे कि उनका कौन सा कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, किस वक्त लोग लाइक कर रहे हैं, और कौन से पोस्ट से फॉलोअर्स बढ़ते नज़र आ रहे हैं। इसका फ़ायदा यह होगा की वे अपनी Reels और पोस्ट को ऑडियंस के लिए ज़्यादा रिलेटेबल और बेहतर बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Oppo K13 Turbo सीरीज भारत में 11 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमत का खुलासा

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment