एपल के iOS 26 के साथ लेटेस्ट iOS 18.7 भी अपडेट के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। वहीं, दोनों में ही कई सारे सिक्योरिटी इश्यूज थे जिसे अब सॉल्व कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आपको तुरंत किसी एक iOS में अपडेट कर लेना जरूरी है।
सॉल्व किए गए कई प्रॉब्लम
आपको बता दें कि, अपडेट के बाद iOS 26 में बेहतर पासकी सपोर्ट, अप टू डेट प्रोटेक्शन, परमिशन कंट्रोल आदि पहले से काफी अच्छा हो गया है। लेकिन, कुछ iPhone यूजर्स iOS26 के अपडेट के बाद ब्लूटूथ हेडफोन कनेक्टिविटी, फोन के लाक होने पर म्यूजिक या वीडियो को सुनने में परेशानियों का सामना कर रहे थे।
लेकिन अब आईओएस 26.0.1 अपडेट के जरिए इसे दूर किया जा रहा है। चलिए ऐसे में जानते हैं कि, दोनों में से कौन सा ऑप्शन चुनना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।
iOS 26 और iOS 18.7 कौन है बेहतरीन
आईओएस 18.7: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप iOS 26 के फीचर्स को लेकर ज्यादा खुश नहीं हैं और कोई बेहतरीन एवं सुरक्षित ऑप्शन देख रहे हैं तो इसे अपडेट कर सकते हैं। iOS 26 में जाने के बाद लौटने का विकल्प नहीं है।
iOS 26: जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें आपको कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। स्टार्टिंग में कुछ बग्स की चिंता थी, लेकिन अब इसे दूर कर दिया गया है। यह अपडेट 18.7 से अधिक सुरक्षित होगा।
कैसे करें निर्णय: आईओएस 18.7 नए फीचर्स के बग्स समाधान के साथ स्टेबल अपडेट मिलता है। वहीं iOS 26 में आपको नए फीचर्स के साथ एडवांस सिक्योरिटी सेफगार्ड मिलता है।

कैसे करें अपडेट?
अपडेट करने के लिए आपको सबसे फिर iPhone की सेटिंग में जाना होगा फिर जनरल पर टैप करना है। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन चुनना है। इसके बाद आप iOS 26 या iOS 18.7 में से किसी एक को इंस्टाल कर लें।
लेखक की राय
अगर आप स्टेबलिटी और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं तो आपके लिए iOS 18.7 सही ऑप्श है। लेकिन अगर आप नए फीचर्स, एडवांस सिक्योरिटी और भविष्य के अपडेट को देखते हुए सही चुनना चाहते हैं तो iOS 26 लेना बेहतर रहेगा।
ध्यान रखें, iOS 26 में जाने के बाद आप वापस iOS 18.7 पर नहीं लौट सकते। इसलिए फैसला आपका जरूरी है कि कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सही रहेगा।
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Pro: कैमरा डीटेल्स और दमदार फीचर्स लीक!