---Advertisement---

iPhone 17 की लॉन्च डेट और iPhone 17 Air के फीचर्स हुए लीक!

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone 17

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

iPhone 17 सीरीज को लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आती रहती है। इसी बीच लॉन्च डेट को भी लेकर यह दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 8 से लेकर 11 सितंबर के बीच लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि, पिछले साल की तरह इस साल भी इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। जिसमें इस बार iPhone 17 Air भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं iPhone 17 सीरीज के अपडेट के बारे में…

किस दिन होगा लॉन्च?

iPhone 17 सीरीज को आने वाले महीने 9 सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस बार कई मॉडल को लॉन्च किया जा रहा है। जैसे कि, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं।

जर्मन की एक वेबसाइट Phone-Ticker ने इस बारे में जानकारी दी कि, इस फोन को अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की माने तो, इस सीरीज को 8 से लेकर 11 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 17 Air का डिस्प्ले फीचर लीक

बता दें कि, इस साल कंपनी अपना सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone 17 Air लॉन्च करने जा रहा है। बात करें रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120Hz मिल जाएगी। वहीं कंपनी ने इस फोन को लेकर यह भी दावा किया है कि, इसमें कोई भी एक्सटर्नल पोर्ट नहीं मिलेगा।

iPhone 17

खास बात यह है कि, यह ड्यूल सिम के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। जो कि वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन में भी प्रो मॉडल की तरफ A19 Pro Bionic चिपसेट देने के बारे में सोचा जा रहा है।

सितंबर में लॉन्च होते हैं iPhone

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, करीबन 10 सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि, एप्पल कंपनी 7 से 12 सितंबर के बीच अपना स्मार्टफोन लॉन्च करती है। वहीं 2020 में कोरोना के कारण iPhone 12 सीरीज को 13 अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

iPhone मॉडल लॉन्च डेट

  • iPhone 6s सीरीज 9 सितंबर 2015
  • iPhone 7 सीरीज 7 सितंबर 2016
  • iPhone 8 सीरीज/iPhone X 12 सितंबर 2017
  • iPhone XR/XS/XS Max 12 सितंबर 2018
  • iPhone 11 सीरीज 10 सितंबर 2019
  • iPhone 12 सीरीज 13 अक्टूबर 2020
  • iPhone 13 सीरीज 14 सितंबर 2021
  • iPhone 14 सीरीज 7 सितंबर 2022
  • iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर 2023
  • iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर 2024

यह भी पढ़ें : CMF Watch 3 Pro: बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment