Apple की लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ ने 19 सितंबर 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च होते ही बाज़ार में धूम मचा दी। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में Apple स्टोर्स के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग सिर्फ iPhone ही नहीं बल्कि नए Apple Watch और AirPods लेने के लिए भी पहुंचे।
लेकिन अगर आप भीड़ और लंबी लाइनों से बचना चाहते हैं, तो अब iPhone 17 सीरीज़ क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के जरिए कुछ ही मिनटों में आपके घर पहुंच रही है। तो चलिए इससे संबंधित पूरी जानकारी बताते हैं….
टॉप क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स
Blinkit
Blinkit ने iPhone 17 को अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस पर लिस्ट किया है। 256GB वेरिएंट की कीमत ₹82,900 रखी गई है। हालांकि, इसकी उपलब्धता लोकेशन के हिसाब से बदल सकती है।
Flipkart Minutes
Flipkart Minutes ने भी iPhone 17 सीरीज़ को अपनी रैपिड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है। यहां पर iPhone 17 रेंज के साथ-साथ पिछले जनरेशन के मॉडल्स जैसे iPhone 16 और iPhone 16 Pro भी तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध हैं।

Instamart
Instamart पर यूज़र्स iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone Air आप लॉन्च प्राइस पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और स्पेशल डिस्काउंट्स का इस्तेमाल करके और भी सस्ती डील का लाभ उठा सकते हैं।
BigBasket
BigBasket ने भी क्विक डिलीवरी की रेस में एंट्री कर ली है। कंपनी चुनिंदा शहरों में iPhone 17 और iPhone Air मिनटों में डिलीवर कर रही है। बता दें, डिलीवरी पूरी तरह यूनिट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
भारत में कीमत
| मॉडल | स्टोरेज | कीमत (₹) |
| iPhone 17 | 256GB / 512GB | 82,900 / 1,02,900 |
| iPhone Air | 256GB / 512GB / 1TB | 1,19,900 / 1,39,900 / 1,59,900 |
| iPhone 17 Pro | 256GB / 512GB / 1TB | 1,34,900 / 1,54,900 / 1,74,900 |
| iPhone 17 Pro Max | 256GB / 512GB / 1TB / 2TB | 1,49,900 |
मेरी राय
मुझे लगता है कि क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स का iPhone 17 सीरीज़ ऑफर करना ग्राहकों के लिए काफ़ी सुविधाजनक है। इससे लोगों का टाइम बचेगा भी और उन्हें लॉन्च डे का एक्सपीरियंस घर बैठे मिलेगा। ध्यान रहे स्टॉक लिमिटेड होने के कारण ऑर्डर जल्दी करना ही सबसे सही रहेगा।
यह भी पढ़ें : BSNL Prepaid Plans: 15 अक्टूबर तक सस्ते रिचार्ज पर पाएं धमाकेदार ऑफर!












