---Advertisement---

Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 अपडेट हुआ रिलीज, देखें नया लुक!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Realme UI 7.0 Android 16 इमेज क्रेडिट- TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme ने अपना नया Realme UI 7.0 लॉन्च कर दिया है। यह Android 16 पर आधारित है और इसमें बहुत सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट फोन को और फास्ट और स्मार्ट बनाएगा। तो चलिए इससे जुड़े फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं….

नए डिजाइन और वॉलपेपर

Realme UI 7.0 में आपको लाइव वॉलपेपर और वीडियो वॉलपेपर का ऑप्शन मिलेगा। अब आपका फोन स्क्रीन पहले से ज़्यादा आकर्षक दिखेगा। इसके अलावा फिंगरप्रिंट एनिमेशन भी नया दिया गया है। जब आप लॉक खोलेंगे, तो एक कूल एनिमेशन दिखेगा।

AI के साथ स्मार्ट फीचर्स

इस अपडेट में AI Notify Brief नाम का फीचर आया है जो नोटिफिकेशन को स्मार्ट तरीके से दिखाता है। AI Framing Master आपकी फोटो को बेहतर एंगल में क्लिक करने में मदद करता है। गेम खेलने वालों के लिए AI Gaming Coach दिया गया है जो गेम परफॉर्मेंस बढ़ाता है।

बेहतर परफॉर्मेंस

कंपनी का कहना है कि नया Flux Engine फोन की स्पीड और स्क्रॉलिंग को पहले से ज्यादा स्मूद बनाता है।
ऐप्स जल्दी खुलेंगे और मल्टीटास्किंग में भी फोन अब और बेहतर चलेगा।

Realme C85 Pro

किन फोनों में मिलेगा यह अपडेट?

Realme ने बताया है कि यह अपडेट पहले कुछ चुनिंदा मॉडलों में दिया जाएगा – जैसे Realme GT 7 Pro, Narzo 80 Pro 5G, और C75 5G। इसके बाद आने वाले महीनों में बाकी फोनों के लिए भी अपडेट जारी होगा।

मेरी राय

Realme UI 7.0 काफी फ्रेश और मॉडर्न लगता है। इसका डिजाइन और AI फीचर्स यूजर्स को जरूर पसंद आएंगे।
अगर आपका फोन अपडेट लिस्ट में है, तो इसे ज़रूर इंस्टॉल करें आपको एकदम नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro: कैमरा डिजाइन खुद बदल पाएंगे यूजर्स, भारत में लॉन्च डेट कंफर्म

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment