---Advertisement---

मेड इन इंडिया ऐप Mappls का जलवा: Google Maps में नहीं, यहां मिल रहे हैं ये शानदार फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Mappls

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google Maps vs Mappls: भारत में लोगों के बीच अब स्वदेशी ऐप्स की डिमांड धीरे धीरे बढ़ने लगी है। जैसे कि, पहले Arattai और अब स्वदेशी नेविगेशन ऐप Mappls लोगों के बीच अपनी एक मजबूत जगह बनाने जा रहा है।

देखा जाए तो गूगल मैप्स दुनियाभर में सबसे ज्यादा मशहूर है लेकिन फिर भी इस ऐप में बहुत से ऐसे फीचर्स नहीं है जो आपको स्वदेशी ऐप Mappls में आपको देखने को मिल जाएंगे। तो आज हम आपको कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं जो Mappls में तो हैं लेकिन गूगल मैप्स में आपको नहीं देखने को मिलेगा…

रोड अलर्ट्स

भारतीय सड़कों पर तीखे मोड़ यानी शॉर्प टर्न, गड्ढे और स्पीड ब्रेकर के अलावा स्पीड कैमरे बहुत ही आम बात होगी है लेकिन इसके अलावा Google Maps में इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है कि, वहीं Mappls सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इन सभी चीजों की जानकारी नेविगेशन के दौरान उपलब्ध कराता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, Mappls में मिलने वाला ये फीचर आप लोगों को गूगल मैप्स में नहीं मिलेगा। क्योंकि अभी ये फीचर बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए ही मौजूद कराया गया है। वहीं, इस फीचर की खास बात यह है कि ये लाल और हरी बत्ती का काउंटडाउन स्क्रीन पर दिखाता है।

जिससे इस बात की जानकारी मिल जाती है कि कब चलना और कब रुक जाना है? इतना ही नहीं, ये फीचर एआई बेस्ट ट्रैफिक सिस्टम की मदद से जाम से बचने का भी रास्ता दिखाता है।

क्लैरिटी के लिए 3D Junction Views

Mappls

जैसे कि आप सभी को पता है कि, भारतीय सड़कों पर नेविगेशन के दौरान पहले बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था कि, कहीं फ्लाईओवर पर चढ़ना है या नहीं क्योंकि गूगल मैप्स भी ये शो नहीं करता था लेकिन अब आपको गूगल मैप्स ये जरूर दिखाएगा कि, फ्लाईओवर लेना है या नहीं?

लेकिन इसके बावजूद मैपल्स में यूजर्स को बेहतर नेविगेशन के लिए 3डी व्यू फीचर भी देखने को मिलेगा। जो साफ-साफ रास्ता दिखाता है और गलत मोड़ लेने से बचाने में आपकी सहायता करता है। वहीं, ये फीचर ISRO सैटेलाइट डेटा की मदद से काम करता है।

ट्रिप कॉस्ट और टोल कैलकुलेटर

खास बात यह है कि, मैपल्स केवल एक नेविगेशन ऐप के रूप में ही नहीं बल्कि हर तरफ से आपकी सहायता करेगा। वहीं, ये ऐप आपकी यात्रा शुरू होने से पहले ही इस बात की जानकारी दे देगा कि, सफर के दौरान कितने का टोल और ईंधन का खर्चा होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, ऐप केवल अनुमानित जानकारी ही देता है।

लेखक की राय

मैपल्स ऐप निश्चित रूप से भारत की सड़कों और ट्रैफिक सिस्टम के हिसाब से ज्यादा सटीक और उपयोगी फीचर्स लेकर आया है। वहीं, इसके रोड अलर्ट्स, ट्रिप कॉस्ट कैलकुलेटर और 3D जंक्शन व्यू जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। हालांकि, गूगल मैप्स का ग्लोबल कवरेज और रियल-टाइम अपडेट्स अभी भी बेमिसाल हैं। कुल मिलाकर, भारत में स्थानीय जरूरतों को देखते हुए मैपल्स एक बेहतर स्वदेशी विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 99% iPhone यूज़र्स को नहीं पता ये ऐप डाउनलोडिंग हैक – आज़माएं अभी!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment