---Advertisement---

Motorola Android 16 अपडेट लिस्ट: क्या आपका स्मार्टफोन है इसमें?

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Google ने इस साल Android 16 को हर साल के मुकाबले बहुत जल्दी लॉन्च कर दिया है। यही नहीं एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये खुशी की बात है। देखा जाए तो Motorola यूजर्स को इसका अपडेट बहुत जल्दी ही मिलने वाला है।

इस बात की तो जानकारी आप सभी को होगी कि Motorola सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर थोड़ा धीमा तो रहता है लेकिन कंपनी ने अब एंड्रॉयड 16 के लिए एलिजिबिलिटी डिवाइस की एक ऑफिशियल लिस्ट शेयर कर दी है। अगर आपके भी पास Razr, Edge या कोई नया Moto G डिवाइस का डिवाइस है। तो ये आपके लिए एक अच्छी खबर है।

क्योंकि, Motorola ने अपने फोन पर Android 16 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। लेकिन यह टेस्टिंग अभी सभी देशों में नहीं हो रहा है। इसे अभी केवल गिने चुने देश के डिवाइस में किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि, अभी पब्लिक बीटा पूरी तरह से रोल आउट नहीं किया गया है। जैसे कि Samsung या OnePlus डिवाइस में…

कब तक आएगा अपडेट ?

इस अपडेट को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि Motorola अपने डिवाइस में इस अपडेट को बहुत जल्द लेकर आने वाला है। लेकिन अभी तक Motorola कंपनी की तरफ से कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन पिछले रोल आउट में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं।

Motorola

जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एंड्रायड 16 अपडेट को सितंबर या अक्टूबर के आस पास Motorola डिवाइसेज में लाना शुरू कर दिया जाएगा।

Motorola ने किन मॉडल को किया है शामिल?

  • Moto ने फिलहाल जिन फोन्स को Android 16 देने की पुष्टि की है, वो कुछ इस तरह हैं:
  • Moto स्मार्टफोन कंपनी ने इस अपडेट को लेकर यह दावा किया है कि,Android 16 का अपडेट Razr सीरीज यानी कि Razr 2025, Razr+ 2025, Razr Ultra 2025, Razr+ 2024, Razr 60 और Razr 50 में देखने को मिलेगा।
  • Moto Edge सीरीज – Edge 60, Edge 60 Pro, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion, Edge 50 Neo, Edge 40 Pro में Android 16 का अपडेट देखने को मिलेगा।
  • Moto G सीरीज – Moto G86, G85, G75, G55, G Stylus 2025 और Power 2025 जैसे मॉडल्स को अपडेट मिलेगा।
  • ThinkPhone 25 by Motorola को भी Android 16 मिलेगा।
  • लेकिन अभी भी कई मॉडल को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जैसे कि Razr 2024 और फर्स्ट जेनरेशन ThinkPhone। लेकिन उम्मीद है कि Motorola आने वाले हफ्तों में और भी मॉडल को लिस्ट कर सकती है।

कैसे करें पता ?

महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आपका भी डिवाइस इस लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप मोटरोला के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पेज पर जाकर “Next OS” सेक्शन को आसानी से चेक कर सकते हैं। जिसमें आपको पता चल जाएगा कि आपका फोन एंड्रॉयड 16 के लिए एलिजिबल है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन ₹9,000 से भी सस्ता

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment