---Advertisement---

Vivo ने लॉन्च किया OriginOS 6- AI फीचर्स और iOS जैसा लुक, जानिए आपके फोन कब मिलेगा अपडेट ?

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OriginOS 6

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo जो कि एक शानदार स्मार्टफोन ब्रांड है। वहीं इस कंपनी ने एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OriginOS 6 को लॉन्च कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने कुछ दिन पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि, iQOO और Vivo स्मार्टफोन के लिए वह सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया जाएगा। वहीं, आज वीवो ने आखिरकार कुछ डिवाइसेस के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट रिलीज कर ही दिया है।

तो आज हम यहां आपको वीवो के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में डिटेल में जानकारी देंगें। इसी के साथ वीवो और आइकू के किस स्मार्टफोन को यह अपडेट कब दिया जाएगा यह भी जानेंगे।

Vivo के OriginOS 6 की खूबियां

वीवो का OriginOS 6 लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन स्किन है, जो एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना है। खास बात यह है कि, यह सॉफ्टवेयर अपडेट Vivo और iQOO के स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया जा रहा है। वहीं, इस सॉफ्टवेयर अपडेट में कंपनी ने कई बहुत बड़े बदलाव किए हैं। जैसे कि, होम पेज, लॉक स्क्रीन, ऐप इत्यादि।

जानकारी के लिए बता दें कि, यूजर्स को होम स्क्रीन विजेट कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिल जाते हैं। इसी के साथ वीवो ने इसमें एपल के लिक्विड ग्लास डिजाइन से प्रेरित यूआई दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरिजनओएस में विजेट पहले से ज्यादा कर्व रहने वाला हैं। इसके साथ ही ऐप्स आइकन सर्कुलर दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें बेहतर कम्प्यूटिंग, डुअल रेंडरिंग आर्किटेक्चर, स्मूद एनिमेशन के लिए Blue River Smooth Engine का सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से ऐप्स में स्विच करना पहले के मुकाबले काफी आसान है।

OriginOS 6 अपडेट में कंपनी का फोकस AI आधारित फीचर्स में रहा है। बात करें, एआई टूल्स की तो, इसमें आपको AI फोन असिस्टेंट, एआई समरी, एआई फोटो एलिमेंट्स, सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं, वीवो ने एआई इमेज एडिटिंग टूल को भी पहले की अपेक्षा ज्यादा अपग्रेड कर दिया है।

किस फोन को कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट?

 OriginOS 6

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, OriginOS 6 का ग्लोबल लॉन्च 15 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी के साथ, कंपनी ने हालही में OriginOS 6 ओपन बीटा का रोल आउट कर दिया है। तो चलिए आज हम आपको वीवो और आइकू के स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर करके यह बताते हैं कि, किस स्मार्टफोन में मिलना जा रहा यह अपडेट …

नवंबर 2025 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold 5
  • Vivo X200 Ultra
  • Vivo X200 Pro Satellite Communication Edition
  • Vivo X200 Pro
  • Vivo X200 Pro mini
  • Vivo X200s
  • Vivo X200
  • iQOO 13
  • iQOO Neo 10 Pro+
  • iQOO Neo 10 Pro
  • iQOO Neo 10

दिसंबर 2025 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

Vivo X Fold 3 Pro
Vivo X Fold 3
Vivo X100 Ultra
Vivo X100s Pro
Vivo X100s
Vivo X100 Pro
Vivo X100
iQOO 12 Pro
iQOO 12
iQOO Neo 9s Pro+
iQOO Neo 9s Pro
iQOO Neo 9 Pro
iQOO Neo 9
iQOO Z10 Turbo+

जनवरी 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold 2
  • Vivo X90 Pro+
  • Vivo X90 Pro
  • Vivo X90s
  • Vivo X90
  • Vivo S30 Pro mini
  • Vivo S30
  • iQOO 11 Pro
  • iQOO 11s
  • iQOO 11
  • iQOO Z10 Turbo Pro
  • iQOO Z10 Turbo

फरवरी 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Flip
  • Vivo S20 Pro
  • Vivo S20
  • iQOO Neo 8 Pro
  • iQOO Neo 8
  • iQOO Z9 Turbo+
  • iQOO Z9 Turbo Long Battery Life edition
  • iQOO Z9 Turbo
  • iQOO Z9

मार्च 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo X Fold+
  • Vivo S19 Pro
  • Vivo S19
  • Vivo Pad 5 Pro
  • Vivo Pad 5
  • Vivo Pad 5e
  • Vivo Pad 3 Pro
  • Vivo Pad 3
  • iQOO 10 Pro
  • iQOO 10
  • iQOO Pad 5 Pro
  • iQOO Pad 5
  • iQOO Pad 5e
  • iQOO Pad 2 Pro
  • iQOO Pad 2

अप्रैल 2026 में Vivo और iQOO के किन फोन को मिलेगा अपडेट?

  • Vivo S18 Pro
  • Vivo S18
  • Vivo S18e
  • Vivo Y500
  • iQOO Neo 7 Racing Edition
  • iQOO Neo 7
  • iQOO Neo 7 SE
  • May 2026
  • Vivo Y300 GT
  • Vivo Y300 Pro+
  • Vivo Y300
  • Vivo Y300c
  • Vivo Y300t
  • Vivo Y300

लेखक की राय

Vivo का OriginOS 6अपडेट कंपनी की तकनीकी क्षमता और डिज़ाइन इनोवेशन का बेहतरीन उदाहरण है।
इसमें शामिल AI टूल्स और स्मूद इंटरफेस यूजर्स के स्मार्टफोन अनुभव को और भी शानदार और नई ऊँचाई पर ले जाने वाला बनाता है।
UI में किए गए बदलाव खास तौर पर विजुअल अपील और परफॉर्मेंस दोनों को संतुलित करते हैं।
हालांकि, इसे सभी डिवाइसेस तक समय पर और बिना बग्स के पहुँचाना कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें: Amazon Fire टैबलेट्स अब चलेंगे Android पर, रिपोर्ट में खुलासा!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment