आज के समय सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। फोन में Password भी सभी का लगा होता है। उसी के साथ अब लोग अपना सारा डेटा ऑनलाइन रखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ, लोग हर चीजों का एक्सेस करने के लिए Password का इस्तमाल करते हैं।
लेकिन जब यही पासवर्ड लीक हो जाता है। लोगों की समस्या बढ़ जाती है। हैकर्स इतनी आसानी से लोगों को अपने झांसे ने फसाते हैं कि किसी को भनक तक नहीं पड़ती है। चलिए जानते हैं कैसे लीक होता है Password …
Phishing
Password को लीक करने का अभी तक का सबसे आसान तरीका फिशिंग है। देखा जाए तो अब ये आम तरीका बन चुका है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें हैकर्स ईमेल, वेबसाइट या फिर मैसेज की जरिए आपका पासवर्ड आसानी से चुरा लेता है। कभी कभी लोगों के ईमेल पर एक फर्जी मेल आता है।
जो देखने में हूबहू असली मेल जैसा होता है। जिसमें लोगों को पासवर्ड रिसेट या फिर वेरिफिकेशन का झांसा दिया जाता है। जैसे ही यूजर्स उस लिंक पर क्लिक करके अपना पासवर्ड डालता है। वो तुरंत हैकर्स के पास चला जाता है।
Data Breach
आपने अक्सर यह जरूर सुना होगा कि, कई बार हैकर्स बड़ी कंपनियां के डाटा या फिर सर्वर पर हमला करके लाखों यूजर्स का डाटा आसानी से अपने हाथों में कर लेते हैं। जिसमें ऐसी बहुत सी जानकारियां होती है। जैसे Password, मेल,ईमेल इत्यादि।

अगर आपने भी किसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनया हैं तो आप भी ब्रीच के शिकार हो सकते हैं। जिससे आपका पासवर्ड आसानी से चोरी हो सकता हैं।
Keylogger
Keylogger एक प्रकार का मैलवेयर होता है। जो पासवर्ड और डाटा को इतनी आसानी से चुराते है कि, लोगों को बिल्कुल भी पता नहीं चलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आप अपने कीबोर्ड पर जितना भी टाइप करते हैं Keylogger की सहायता से हैकर वो सभी जानकारियों को भी चुरा सकता है। यह हैक ज्यादातर स्पैम लिंक, संक्रमित वेबसाइट या थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर इत्यादि के जरिए देखा गया है।
Brute Force Attack
यह तरीका सबसे ख़तरनाक होता है। क्योंकि इसकी सहायता से हैकर आपके Password को तोड़ने या फिर पाने के लिए हर कॉम्बिनेशन को देखता है। जैसे कि आसान से आसान पासवर्ड और कठिन से अधिक कठिन पासवर्ड। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Brute Force Attack की सहायता से पासवर्ड को आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसलिए आपको अपना Password बेहद कठिन रखना चाहिए।
पब्लिक वाई-फाई का जाल
अगर आप भी पॉब्लिक इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। जैसे कैफे, मॉल, रेस्टोरेंट या फिर एयरपोर्ट तो हो जाए सावधान क्योंकि इसके माध्यम से आपके फोन के डाटा को आसानी से चुरा लिया जाता है। क्योंकि, अगर आप ऐसे नेटवर्क पर अपना Password डालते हैं तो वह आसानी से हैकर के हाथ में चला जाएगा।
कैसे बचाएं अपना Password
- आपको अपने हर अकाउंट में एक मजबूत और कठिन Password डालना चाहिए।
- इसी के साथ आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) हमेशा ऑन रखना चाहिए।
- सबसे बड़ी चीज, किसी भी अनजान लिंक को क्लिक करने से बचें।
- पाब्लिक वाईफाई या इंटरनेट पर अपने पासवर्ड को लॉगिंग ना करें।
- अपने डिवाइस में एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का ज़रूर उपयोग करें।
यह भी पढ़ें:iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!











