---Advertisement---

Qualcomm ने किया Snapdragon 8 Elite 5 का ऐलान, अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट!

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
Snapdragon 8 Elit 5 Details

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Qualcomm ने अपने अगले फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite 5 को कन्फर्म कर दिया है। इसके नाम से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होने वाला है।

बता दें, Snapdragon 8 Elite 5 का AnTuTu स्कोर 4.2 से 4.4 मिलियन के बीच हो सकता है, जो अब तक के बाक़ी मोबाइल चिपसेट से ज़्यादा है। यह चिप 4.7 GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ 3nm TSMC प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इससे साफ़ है की आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ये अल्ट्रा-फास्ट बनाएगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले Twitter) पर ट्वीट कर चिप के मुख्य बिंदुओं से संबंधित जानकारी साझा की।

Elite 5 लाने के पीछे की वजह?

Qualcomm ने Snapdragon सीरीज़ की शुरुआत 2021 में Snapdragon 8 Gen 1 से की थी। इसके बाद 2022 में Snapdragon 8 Gen 2 और 2023 में Snapdragon 8 Gen 3 आया। कंपनी ने 2024 में Gen 4 नाम देने की बजाय सीधे Snapdragon 8 Elite नाम रखा। अब 2025 में आने वाला Snapdragon 8 Elite 5 असल में इस सीरीज़ का पाँचवाँ वर्ज़न है। इसलिए Qualcomm ने इसके नाम में Elite 5 जोड़ा है ताकि इसकी पोज़िशन और जेनरेशन दोनों स्पष्ट हो जाएं।

Snapdragon 8 Elite 5 फीचर्स

CPU:

इस बार Qualcomm ने अपने कस्टम Oryon CPU को शामिल किया है। यह खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है। ये मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को स्मूदली चलाते हैं।

Snapdragon 8 Elite 5

Prime Core Speed:

Snapdragon 8 Elite 5 का प्राइम CPU कोर 4.6 GHz तक की स्पीड पर चलेगा। वहीं यह स्पीड Extreme Edition या for Galaxy वर्ज़न में 4.7 GHz तक पहुँच सकती है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में अब तक का सबसे तेज़ प्रोसेसर होगा।

GPU:

Qualcomm ने इसके साथ एक नया GPU भी पेश किया है जो 1.2 GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करेगा। इससे गेमिंग और ग्राफिक्स एक्सपीरियंस रियलिस्टिक और स्मूद लगेंगे।खासकर 3D गेम्स और हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियोज़ में आप यह अनुभव कर पाएंगे।

Performance Score:

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu पर इस चिप का स्कोर 4.2 से 4.4 मिलियन तक आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह स्कोर अब तक के सभी स्मार्टफोन चिप्स से ज्यादा है। क़यास लगाए जा रहे हैं कि परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon 8 Elite 5 पूरी तरह खेल पलट सकता है।

Fabrication:

यह चिप TSMC के N3p 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। चिप का साइज़ छोटा होते हुए भी पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट है। इसका फ़ायदा यह होता है कि बैटरी कम हीट करते हुए ज्यादा देर तक चलती है।

सबसे पहले किस फोन में मिलेगा?

Xiaomi ने कन्फर्म कर दिया है कि Xiaomi 17 सीरीज़ के Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max , Snapdragon 8 Elite 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी।

अगर आप 2025 में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने वाले हैं तो Snapdragon 8 Elite 5 वाले डिवाइस को भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इसकी पॉवर और स्मार्ट फीचर्स मोबाइल इंडस्ट्री के लिए किस तरह के नए स्टैंडर्ड सेट करते हैं।

यह भी पढ़ें : Alibaba और Baidu ने अपने AI Chips से मॉडल ट्रेनिंग शुरू की, अब देंगे Nvidia को टक्कर?

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment