---Advertisement---

Samsung Galaxy Event 2025: आज पेश होंगे Galaxy S25 और प्रीमियम AI टैबलेट्स!

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
GALAXY EVENT LAUNCH SET FOR SEPTEMBER 4

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

Samsung ने अपने अगले Galaxy Event की तारीख घोषित कर दी थी। 4 सितंबर 2025 यानि आज के दिन कंपनी एक बड़ा Galaxy Event करने जा रही है। खास बात यह है कि ये पूरी तरह वर्चुअल होगा और इसे आप सीधे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर, सुबह 9:30 AM UTC यानि भारतीय समयानुसार लगभग 3 बजे दोपहर देख सकते हैं।

इस बार उम्मीदें दोगुनी हैं क्योंकि कंपनी सिर्फ एक नहीं बल्कि कई प्रीमियम डिवाइस पेश करने वाली है। सबसे ज़्यादा चर्चा में नया Galaxy S25 FE है, जिसे S25 फैमिली का नया मेंबर बताया जा रहा है। इसके अलावा, लंबे समय से चर्चाओं में रहे Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra भी इस इवेंट में दस्तक दे सकते हैं।

क्या मिलेगा Galaxy Event में?

Samsung Galaxy Event में यूज़र्स को कई बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे। सबसे पहले कंपनी अपने चर्चित नए Galaxy S25 स्मार्टफोन को पेश करेगी।

इसके साथ ही, Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra जैसे प्रीमियम AI टैबलेट्स को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, सैमसंग Galaxy डिवाइस रिजर्व करने वाले ग्राहकों को $50 का स्पेशल क्रेडिट भी दे रहा है।

$50 क्रेडिट ऑफर

Samsung ने घोषणा की है कि जो ग्राहक नए Galaxy Tab डिवाइस को रिजर्व करेंगे, उन्हें $50 का क्रेडिट मिलेगा। इस क्रेडिट का उपयोग Galaxy Smartphones, पुराने Tab S10 सीरीज या उससे पहले के टैबलेट्स, Galaxy Ring, Galaxy Buds, Galaxy Watches, Galaxy PCs और Accessories की खरीदारी में किया जा सकेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर रिजर्व किए गए डिवाइस की खरीद पर लागू नहीं होगा।

SAMSUNG GALAXY EVENT

IFA 2025 से जुड़ा स्पेशल अपडेट

Galaxy Event के ठीक बाद Samsung, 5 सितंबर से शुरू होने वाले IFA 2025 (Berlin, Germany) में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है।

इससे साफ है कि कंपनी लगातार कई बड़े ऐलान करने की तैयारी कर रही है, जिससे यूज़र्स को आने वाले हफ्तों में कई नई टेक्नोलॉजी और डिवाइसेज़ की झलक मिलेगी।

Samsung का यह Galaxy Event यूज़र्स के लिए डबल सरप्राइज लेकर आ रहा है। एक ओर नया Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और दूसरी ओर प्रीमियम AI टैबलेट्स हैं। इसके साथ मिलने वाला $50 क्रेडिट यूज़र्स को और ज्यादा वैल्यू देगा।

यह भी पढ़ें : Google Drive में आया Google Vids इंटीग्रेशन: अब सीधे क्लाउड से करें वीडियो एडिटिंग!

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment