Samsung ने अब अपने One UI 8 Beta Program का दायरा बढ़ा दिया है, जिसमें अब Galaxy S24 सीरीज, Z Fold 6, Z Flip 6 और कई अन्य डिवाइस भी शामिल होंगे। कंपनी की ओर से यह अपडेट सितंबर में आधिकारिक रूप से रोलआउट होगा।
One UI 8 Beta Program में कौन से नए डिवाइस होंगे शामिल?
इसकी शुरुआत मई 2025 में Galaxy S25 सीरीज के साथ होगी। इसमें अब Galaxy S24 सीरीज, Z Fold 6 और Z Flip 6 भी शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यह अपडेट अगले हफ्ते से कोरिया, अमेरिका, यूके और भारत में उपलब्ध होगा।

क्या हैं इसके मुख्य फीचर्स?
इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित नया UI है। इसमें मल्टीमॉडल क्षमताओं के साथ रियल-टाइम कॉन्टेक्स्ट सपोर्ट उपलब्ध है। इसमें यूज़र्स को Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro के साथ Google Gemini को वॉइस या ईयरबड लॉन्ग-प्रेस से एक्टिवेट करने की सुविधा मिलेगी।
स्पेसिफ़िकेशंस
फीचर | विवरण |
वर्ज़न | One UI 8 (Android 16 आधारित) |
लॉन्च | मई 2025 (S25 सीरीज के साथ) |
नया विस्तार | अगस्त 2025 |
शामिल बीटा डिवाइस (अगस्त) | S24 सीरीज, Z Fold 6, Z Flip 6 |
शामिल बीटा डिवाइस (सितंबर) | S23 सीरीज, Z Fold 5, Z Flip 5, A36 5G, A55 5G, A35 5G, A54 |
वॉच अपडेट | One UI 8 Watch, साल के अंत तक और मॉडल्स में |
खास फीचर | मल्टीमॉडल AI, Google Gemini इंटीग्रेशन |
बीटा जॉइन करने का तरीका | Samsung Members App |
ऑफिशियल रोलआउट अपडेट
कंपनी के अनुसार ऑफिशियल रोलआउट की शुरुआत सितंबर से Galaxy S25 सीरीज के साथ होगी। धीरे-धीरे यह अपडेट बाकी सभी उपयुक्त डिवाइस में मिलेगा। बताते चले कि One UI 8 Watch भी इस साल के अंत तक और Galaxy Watch मॉडल्स में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें : OLED स्क्रीन के साथ नया MacBook Pro: Apple का बड़ा बदलाव, जानें लॉन्च डेट!