क्या आप भी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का इंतजार कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि, यह सर्विस बहुत जल्द ही भारत में लांच होने वाली है। इस सर्विस को लेकर सरकार ने एलन मस्क की कंपनी को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है।
वहीं Jio और Airtel के बाद Starlink तीसरी कंपनी बन गई है। जिसे सैटेलाइट सर्विस का लाइसेंस मिल गया है। इसे लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि Starlink भारत में 2 महीने के अंदर अपनी सर्विस को पेश कर सकता है। इसी के साथ स्टारलिंक के प्लान के बारे में भी जानकारी मिल रही है।
Starlink की कब शुरू होगी सर्विस?
रिपोर्ट के अनुसार, Starlink की सर्विस आने वाले 2 महीने में अपनी सर्विस शुरू कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने अभी स्पेक्ट्रम लाइसेंस किसी भी कंपनी को नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द दूरसंचार कंपनी सैटेलाइट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम लाइसेंस लागू कर दिया जाएगा।

वहीं इस बात की जानकारी खुद दूरसंचार नियामक ने दिया। जानकारी यह भी मिली है कि मोबाइल सर्विसेज की तरह स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की जाएगी।
कितने का मिलेगा प्लान?
रिपोर्ट में मेरी जानकारी के तहत, भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस के लिए महीने में 3,000 रुपए खर्च करने पड़ जाएंगे। वहीं डिवाइस की कीमत की बात करें तो 33,000 रुपए पड़ेगी। मतलब साफ है कि जो भी व्यक्ति Starlink सैटेलाइट की सर्विस को लेते हैं तो उन्हें सबसे पहले 36000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे इसके बाद उन्हें हर महीने ₹3000 रुपए देना पड़ेगा।
रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली है कि स्टारलिंक पहले महीने का रेट यूजर से नहीं लेगा। क्योंकि, यह कंपनी की तरफ से लॉन्च का ऑफर दिया जा रहा है।
बात की जाए भारत के पड़ोसी देश भूटान और बांग्लादेश की तो वहां भी Starlink डिवाइस की कीमत 33,000 रुपए पड़ रही है। वहीं कंपनी भारत में भी इतना ही सर्विस चार्ज ले सकती है। Starlink सैटेलाइट की सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतरीन साबित होगा जहां मोबाइल का नेटवर्क ना के बराबर है। वहीं दूसरी तरफ भारत के दूरसंचार कंपनियों का कहना है कि देश में 95% जगह 4G/5G का नेटवर्क स्थापित हो चुका है।
इस सेटेलाइट के लॉन्च होने पर इसका फायदा ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में मिलने वाला है। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए भी यूजर डायरेक्ट टू सेल टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर कॉलिंग और इंटरनेट का फायदा उठा सकते है। कुल मिलकर यह सैटेलाइट बेहतरीन साबित होने वाली है।
यह भी पढ़े: Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?